
wife
मथुरा। दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर सीएमओ ऑफिस पहुंची महिला की ख़बर मीडिया में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद खुल गई है। गुरुवार को सीएमओ ने एम्बुलेंस भेजकर दिव्यांग और उसकी पत्नी को कार्यालय बुलाया और उन्हें ट्राई साइकिल देने के साथ ही दिव्यांग सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। सरकारी विभाग से ट्राई साइकिल मिलने व दिव्यांगता सर्टिफिकेट जारी होने के बाद दिव्यांग और उसकी पत्नी बेहद खुश हैं।
ये था मामला
जानकारी के मुताबिक थाना हाइवे क्षेत्र के गिरधरपुर के समीप स्थित गीता विहार निवासी बदन सिंह ट्रक ड्राइवर था। कुछ माह पूर्व उसका एक पैर नस की बीमारी के चलते डॉक्टरों ने काट दिया था। लिहाजा बदन सिंह का काम छूट चुका था और वो सारा दिन घर पर ही बिताता था। उसकी पत्नी विमला अपने पति का दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाना चाहती थी। उसने पति के लिए ट्राई साइकिल के लिए भी कोई आवेदन नहीं किया था क्योंकि उसे इन कामों की कोई जानकारी नहीं थी।
लिहाजा जब भी उसे पति को कहीं ले जाना होता तो वो उसे अपनी पीठ पर लादकर जाती थी। पति के लिए दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए भी वो उसे पीठ पर लादकर सीएमओ आॅफिस पहुंची। जानकारी न होने के कारण वो आॅफिस में इधर से उधर भटकती रही। इस दौरान न तो उसे किसी ने व्हीलचेयर उपलब्ध कराई और न ही किसी व्यक्ति ने आगे बढ़कर मदद करना चाही। लोग बस तमाशबीन बनकर महिला को देखते रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया दिव्यांग सर्टिफिकेट
इस मुद्दे को मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद गुरुवार को मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस.के.त्यागी ने एम्बुलेन्स भेजकर दिव्यांग बदन सिंह और उसकी पत्नी विमला को सीएमओ ऑफिस बुलाया। उसके बाद सीएमओ ने दिव्यांग को ट्राई साइकिल देने के साथ ही उसे 70 फीसदी दिव्यांगता का सर्टिफिकेट जारी किया है।
Published on:
05 Apr 2018 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
