फिरोजाबाद

जन आक्रोश रैली में कांग्रेसी करेंगे ये काम

जनपद के हजारों कांग्रेसी जन आक्रोश रैली में पहुंच कर भरेंगे हुंकार, 29 को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी जन आक्रोश रैली।  
2 min read
Congress

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं लेकिन इससे पहले कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। केन्द्र सरकार के अधूरे वादों को ढाल बनाकर कांग्रेसी भाजपा पर हमला करने की तैयारी में हैं। कांग्रेसी 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचकर जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग करेंगे। वह दिल्ली से लोकसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल फूंकने का काम करेंगे।


जिले से जाएंगे कांग्रेसी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा चुनाव के समय अनेकों वायदे किये गये थे। जो आज तक पूरे नहीं हुए। जिसके चलते लोगों में आक्रोश है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश रैली की तैयारियों के संबंध में 18 अप्रैल को दिल्ली में एक बैठक आहुति की गई थी। जिसमें अधिकाधिक लोगों को लाने के निर्देश दिये गये थे। उन्होंने कहा कि रैली में कांग्रेसियों को दिल्ली ले जाने के संबंध में विगत दिनों कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष द्वारा विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किये जा चुके हैं। कार्यकर्ताओं को बस द्वारा रैली में ले जाया जाएगा।

केन्द्र सरकार के विरोध में जताएंगे रोष

उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकार है। इसके बाद भी किसान परेशान हैं। किसानों को उनकी फसल का सही मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। रोजगार करने वाले भी बेरोजगारों की लाइन में खड़े हो गए हैं। केन्द्र सरकार की कोई भी योजना धरातल पर काम नहीं कर पा रही है। इस दौरान आईसीसी सुबूर अली, पीसीसी रामनिवास यादव, पीसीसी हाजी सईद पटेल, पीसीसी मयंक गोयल बिट्टू, पीसीसी नुरूलहुदा लाला राईन गांधी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पीसीसी योगेश दिवाकर, पीके पाराशर, सतीश चंद्र अग्रवाल, उजैफा फिरोजाबादी, बाबूराम निशंक, सत्यदेव राजौरिया आदि मौजूद रहे।

Published on:
28 Apr 2018 02:37 pm
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद