फिरोजाबाद

दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर लग्जरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक मासूम की मौत, 12 घायल

Delhi to Gorakhpur double-decker luxury bus accident: फिरोजाबाद के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे वे पर डबल डेकर अनियंत्रित बस पलट गई, जिसमें एक मासूम की मौत हो गई जबकि 12 यात्री घायल हो गए। बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। ‌

2 min read
फोटो सोर्स- पत्रिका

Delhi to Gorakhpur double-decker luxury bus accident: फिरोजाबाद के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। जब दिल्ली से गोरखपुर जा रही अनियंत्रित डबल डेकर बस पलट गई। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस और यूपीडा की टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां एक मासूम की मौत हो गई। वहीं 12 यात्री घायल हैं। घटना के समय बस में करीब 45 यात्री सवार थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से हटाकर किनारे कर दिया। घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें

ब्राह्मण अति जातिवादी…ब्रिटिश काल के 1919 के आदेश का हवाला देकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने छेड़ा नया विवाद

दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी लग्जरी बस

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर जा रही लग्जरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 54 और 55 किलोमीटर पत्थर के बीच हुई है। सूचना पाकर मौके पर नसीरपुर थाना पुलिस और यूपीआईडी की टीम पहुंच गई। एंबुलेंस को भी बुलाया गया।

3 माह के शुभ की मौत

घायलों को शिकोहाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में कृष्ण के 3 माह के पुत्र शुभ निवासी सौराहा गोरखपुर की मौत हो गई, जबकि घायलों में बबीता यादव पत्नी कृष्णा यादव, कृष्ण यादव पुत्र रमाबद्ध निवासीगण सौराहा गोरखपुर, अनीता पत्नी इंद्रजीत निवासी बरगदवाह पैकुलिया बस्ती, अरुण कुमार, संजय मौर्य निवासीगण गोरखपुर शामिल हैं।

राजस्थान और दिल्ली के रहने वाले भी घायल

इसके साथ ही कंचन गुप्ता बहरोट कोटपुतली राजस्थान, जयप्रकाश, सूरुति दुबे निवासी होलवी कुंड नरेला दिल्ली, अमरनाथ निवासी गांधीधाम गुरहाली दिल्ली, रामजग निवासी कोटला दिल्ली शामिल हैं। घटना के समय बस में कुल 45 सवारियां मौजूद थीं। नसीरपुर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि बस को एक्सप्रेसवे से हटा दिया गया है। हादसे में करीब 12 लोग घायल है। एक बच्चे की मौत हो गई है।

Also Read
View All

अगली खबर