फिरोजाबाद

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग, लपटों के बीच यात्रियों का रेस्क्यू, 2 की मौत, 20-25 घायल

Agra Lucknow Expressway road accident : फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डंपर से टकराकर लग्जरी बस में लगी भीषण आग। चालक समेत 2 की मौत, 25 से ज्यादा यात्री झुलसे।
2 min read
Fire Accident
फिरोजाबाद में डंपर से टकराई बस में लगी आग, PC- Chatgpt

फिरोजाबाद : शुक्रवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। कानपुर से गुड़गांव जा रही एक लग्जरी बस आगे चल रहे बालू से भरे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में शॉर्ट सर्किट हो गया और कुछ ही पलों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। हादसे में बस चालक और कंडक्टर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल है। लगभग 15 से 25 यात्री झुलस गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

थाना मटसेना क्षेत्र के खंभा नंबर 43-46 के पास यह दुर्घटना हुई। बस में करीब 40-48 यात्री सवार थे। सुबह करीब 4 बजे डंपर अचानक डिवाइडर से टकरा गया। पीछे आ रही बस भी उससे भिड़ गई। टक्कर की तीव्रता इतनी थी कि बस में तुरंत आग भड़क उठी और वह आग का गोला बन गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों ने इमरजेंसी गेट और शीशे तोड़कर अपनी जान बचाई।

सूचना मिलते ही थाना मटसेना पुलिस, आसपास के थानों की फोर्स, यूपीडा कर्मी, एम्बुलेंस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। एसडीएम शिकोहाबाद डॉ. गजेंद्रपाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटों के बीच फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

घायलों को तुरंत फतेहाबाद और शिकोहाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 14 से ज्यादा घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एक घायल युवती का शिकोहाबाद में ही इलाज चल रहा है।

घायलों में कुछ नाम

  • दिलीप (27), ललौली, फतेहाबाद
  • सुंदर लाल (35), परासन, जालौन
  • मायादेवी (50), कानपुर
  • आस्था (35), बिठूर, कानपुर
  • पूनम (30), संजय (35) आदि
  • मन्नत (9) और वेद (12) समेत कई महिलाएं और बच्चे भी घायल

थाना प्रभारी मटसेना ने बताया कि डंपर डिवाइडर से टकराया और बस उससे भिड़ गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है, कंडक्टर की हालत गंभीर है। एसडीएम ने भी चालक की मौत की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और डंपर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Updated on:
22 May 2026 02:33 pm
Published on:
22 May 2026 09:12 am
Also Read
View All
Ram Mandir Controversy: ‘पूरा विपक्ष हताश है, जैसे- कोई बिल्ली खंभा खरोंच रही हो’, फिरोजाबाद में सपा-कांग्रेस पर भड़के साक्षी महाराज

एक वारदात, दो निशाने! पत्नी की जान ली, फिर छोटे भाई की जिंदगी बर्बाद करने की रची साजिश, फिरोजाबाद का मामला

बेटी लापता होकर घर लौटी तो लोग मारने लगे ताने, पिता ने झूठी प्रतिष्ठा के लिए मुस्कान को काट डाला

यूपी में कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी के सीने में मारी गोली, खुद का भी भेजा उड़ाया…परिजनों में मचा कोहराम

फिरोजाबाद: पुलिस को देखते ही प्रेमी युगल ने खुद को लगाई आग, लड़की की मौत, लड़के की हालत गंभीर