फिरोजाबाद

लेखपालों ने दी 17 अक्टूबर को ई-गर्वनेंस कार्य बहिष्कार की चेतावनी

मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2017, 7:47 AM IST
dharna lekhpal
dharna

फिरोजाबाद। प्रदेश में संसाधनों की इतनी कमी है कि कर्मचारी और अधिकारी दोनों परेशान हैं। उनके पास काम तो है लेकिन काम करने के लिए साधन नहीं है। इसीलिए कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में छह सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान लेखपालों ने मांग पूरी न होने पर 17 अक्टूबर को ई-गर्वनेंस के अंतर्गत आने वाले सभी कार्याे का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। क्योंकि दो दिन बाद ही दिवाली का त्योहार है। उस समय कार्यबहिष्कार से आम जनता परेशान होगी।

नहीं मिले लेपटॉप

अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि लेखपालों से ई-गर्वनेंस के तहत काम कराया जाता है जबकि उन्हें अभी तक लेपटॉप वितरित नहीं किए गए हैं। वेतन उच्चीकरण, एसीपी विसंगति, पदनाम व शैक्षिक योग्यता में परिवर्तन की मांग को लेकर लेखपाल संघ का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला था।

नहीं मांगी गई मागें

जिसमें समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद भी लेखपालों की मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लेखपाल संघ के जिला मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि लेपटॉप न मिलने के कारण मजबूरन लेखपालों को निजी लोगों से काम कराना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में कहीं भी गलती होने पर लेखपालों के फंसने का भय है। कार्य सुगमता से हो सके इसलिए लेखपालों को लेपटॉप दिया जाना चाहिए।

इस दौरान निर्णय लिया गया कि मांग पूरी न होने पर लेखपाल 17 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन कर ई-गर्वनेंस के तहत आने वाले कार्याे का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान लेखपालों ने एडीएम उदय सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। धरने में सचिव विष्णु चन्द्र, खजान सिंह, प्रबल प्रताप, सुखदेव सिंह, जगवीर सिंह, निधि, प्रीती, ओमप्रकाश यादव, पियूष यादव आदि शामिल रहे।