25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Amethi / जिलाअधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान दिवस, दो लेखपाल हुए निलंबित

जिलाअधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान दिवस, दो लेखपाल हुए निलंबित

जिलाधिकारी अमेठी की अध्यक्षता में आज अमेठी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 19 Sep 2017, 11:12 PM IST

Amethi DM

Amethi DM

अमेठी. जिलाधिकारी अमेठी की अध्यक्षता में आज अमेठी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस में कुल 170 समस्याएं आई जिसमें लम्बित प्रकरणों का निरीक्षण किया गया साथ ही तहसील अमेठी के समय के उपरान्त लम्बित प्रकरण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को कड़े दिशानिर्देशित भी जारी किये गये।

वहीं लम्बित प्रकरणों का निस्तारण 03 दिवसों के भीतर करया जाना सुनिश्चित कराए जाने के लिए अधिकारियों को दिशानिर्देशित किया गया। तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त प्रकरणों का समयावधि के अन्तर्गत निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये।

तहसील दिवस में अधिकांश शिकायतें विद्युत, हैण्डपम्प, ज़मीन विवाद, दाखिल खारिज, खतौनी, अवैध अतिक्रमण, रोड निर्माण आदि से सम्बन्धित प्राप्त हुई जिनके निस्तारण के लिए जिला अधिकारी योगेश कुमार के दिशा निर्देश पर 20 अधिकारियों की गठित टीमों को क्षेत्र में भेज कर प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तहसील दिवसों में प्राप्त शिकायतों का शत् प्रतिशत निस्तारण सम्बन्धित जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी तहसील दिवस के उपरान्त तहसील में रूक कर करेंगें। साथ ही तहसील दिवस में कम से कम 10 आवेदन पत्रों का निस्तारण रेपिड एक्शन टीम द्वारा किया जाएगा जिसमें उपस्थित अधिकारी, राजस्व कर्मी व पुलिस बल के अधिकारी कर्मचारीगण रहेंगे।

वही जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तहसील दिवस में प्राप्त प्रकरणों का प्रथमतः उसी दिन निस्तारण किया जाए। साथ ही जो जटिल प्रकरण हैं, जिनका निस्तारण उसी दिन सम्भव नहीं है उसे एक सप्ताह में कर दिया जाए।

इसके साथ ही जिला अधिकारी योगेश कुमार ने समस्त अधिकारियों को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रह कर जन सुनवाई करने तथा जन समस्या का यथोचित निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गये। वहीं अमेठी की अन्य तहसीलों में उपजिलाअधिकारी व अन्य कर्मचारियों के नेतृत्व में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें गौरीगंज में कुल 123 समस्या में मौके पर 09 का निस्तारण किया गया। वहीं तहसील मुसाफिरखाना कुल प्राप्त 48 में 2 का निस्तारण किया गया। साथ ही तहसील तिलोई कुल 47 मे मौके पर 5 समस्यायो का निस्तारारण किया गया।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक,प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, तहसीलदार अमेठी,जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा समस्त जिलास्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

दो लेखपालों पर गिरी निलंबन की गाज, एसड़ीएम व तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्ट के दिशा निर्देश-

अमेठी तहसील दिवस के दौरान जिला अधिकारी योगेश कुमार ने समय और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पैमाइश न करने पर लेखपाल दिनेश तिवारी और विनोद सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया वहीं पट्टा धारकों को कब्ज़ा न दिलाये जाने पर उप जिलाधिकारी अमेठी व तहसीलदार अमेठी को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए।