Firozabad Sex Racket News: फिरोजाबाद के लाइनपार क्षेत्र में रेलवे मालगोदाम के पास एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया। दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर अनैतिक व्यापार अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।
Firozabad Sex Racket News: फिरोजाबाद के लाइनपार क्षेत्र में रेलवे मालगोदाम के पास स्थित आजाद नगर मोहल्ले के एक मकान में देह व्यापार चलने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मौके से दो महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि रामश्री उर्फ बंदरिया वाली नाम की महिला अपने घर से ही यह अवैध गतिविधि संचालित कर रही थी। पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए दो पुरुष ग्राहक बताए जा रहे हैं, जबकि दूसरी महिला वहीं रहकर इस काम में शामिल थी।
पुलिस जब इस पर छापा मारने गई तो, बरामदे में बैठी एक महीला शोर मचाने लगी और बोली, भागो पुलिस आ गई है। ये सुनकर अन्दर से दो युवक आपत्तिजनक हालत में भागने लगे। हालांकि पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। वहीं, एक महिला भी कमरें से निकल
कर भाग रही थी। उसे भी महिला सिपाहियों ने पकड़ लिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी महिला के घर के ठीक सामने एक स्कूल है। मोहल्ले के लोग लंबे समय से परेशान थे, लेकिन शिकायत करने से डरते थे। पुलिस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई।
लाइनपार थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे जांच की जा रही है।