फिरोजाबाद

पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के पति—पत्नी समेत चार घायल

— थाना मटसेना क्षेत्र के रूपवास की है घटना, घायलों को कराया गगया जिला अस्पताल में भर्ती
2 min read
accident
accident

फिरोजाबाद। पेड़ से टकराकर ककार सवार पति—पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। जिसके बाद यह हादसा हुआ। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें—

मक्खनपुर निवासी हैं घायल
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बदनपुर करखा निवासी सत्यभान अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और दो बच्चों प्रिया यादव, मोनिका यादव संग सफेद रंग की होंडा कार से अपने गांव मटसेना थाना क्षेत्र शेरपुरा गया था। वहां से रात को वापस लौट रहा था। तभी थाना मटसेना क्षेत्र सेंगई मोड़ के पास रूपवास पर कार पेड़ से टकरा गई।

यह भी पढ़ें—

हादसे में घायल हो गए कार सवार
हादसे में कार सवार पति पत्नी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुँची थाना मक्खनपुर क्षेत्र की डायल 100 जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर आई। यहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक घायलों की स्थिति में अब सुधार है। पेड़ से अचानक कार टकरा जाने से सिर और हाथ, पैर में चोट आई है लेकिन अब उनके परिजन भी मौके पर आ गए हैें।

यह भी पढ़ें—

यह भी पढ़ें—

यह भी पढ़ें—

यह भी पढ़ें—

Published on:
18 Aug 2018 02:29 pm
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद