आज राज्य निर्वाचन आयोग करेंगे समीक्षा
राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल आज आगरा में समीक्षा के लिए आएंगे। माना जा रहा है कि राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल पंचायत अध्यक्ष की खाली कुर्सी पर चुनाव के लिए अधिकारियों से समीक्षा करेंगे। गौरतलब है कि अभी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को महज दो साल हुए हैं। इस दौरान कई जिलों में पंचायत अध्यक्षों की कुर्सियां हिल गईं। ब्रज में हाथरस, अलीगढ़ में पहले चरण में पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान हो चुका। वहीं जिन स्थानों पर अब पद खाली हुए हैं, वहां के लिए समीक्षा का दौर चल रहा है।