सदस्यों को शहर से दूर रखने का प्लॉन
सपा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी से वर्तमान अध्यक्ष कुशल यादव को हटाने के लिए सपा से बागी हुए कुछ नेताओं ने भाजपा के साथ मिलकर अविश्वास प्रस्ताव दिया। भाजपा भी इस पद के लिए व्याकुल हो उठी। लेकिन, यहां उसने अभी अपने पत्ते नहीं खोले कि अध्यक्ष पद की दावेदारी किसे दी जाएगी। भाजपा की ओर से जिन पंचायत सदस्यों ने चुनाव लड़ा था, वे अब दूर दूर तक नहीं दिखाई दे रहे हैंं। वहीं कुछ नाम ऐसे सामने आ रहे हैं, जिनका अंदरूनी विरोध हो रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को हिलाने वाले और जय वीरू की जोड़ी माने जाने वाले अहम नेता अभी किरदार में नहीं दिख रहे हैं। वहीं जिन सदस्यों के हस्ताक्षर किए हुए शपथ पत्र जिला प्रशासन को जमा कराए गए हैं, उन पर भी पैनी नजरें हैं। सदस्यों को शहर से दूर रखने का प्लॉन बनाया गया है।