फिरोजाबाद

आगरा और फ़िरोज़ाबाद के जिला पंचायत अध्यक्ष पर चुनाव का इंतजार होगा खत्म

नगर निगम चुनाव से पहले होंगे इनके चुनाव

less than 1 minute read
samajwadi party
former jila panchayat adakshaya

फिरोजाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष का तख्ता पलटने में फिरोजाबाद और आगरा में भाजपा समर्थक कामयाब हो गए। आगरा में समाजवादी पार्टी की कुशल यादव और फिरोजाबाद में भी समाजवादी पार्टी के विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटू यादव की कुर्सी चली गई। जिला पंचायत की रिक्त जगह पर प्रशासन ने निर्वाचन आयोग को पूरी जानकारी भेज दी है। अब यहां फिर से चुनाव होने हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग तिथि तय करेगा। इसके बाद यहां चुनाव होंगे। नगर निगम चुनाव से पहले यहां चुनाव होंगे, ऐसे समीकरण बन रहे हैं। वहीं माना जा रहा है कि दीपावली के बाद चुनाव की तिथियां आ जाएंगी।

आज राज्य निर्वाचन आयोग करेंगे समीक्षा
राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल आज आगरा में समीक्षा के लिए आएंगे। माना जा रहा है कि राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल पंचायत अध्यक्ष की खाली कुर्सी पर चुनाव के लिए अधिकारियों से समीक्षा करेंगे। गौरतलब है कि अभी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को महज दो साल हुए हैं। इस दौरान कई जिलों में पंचायत अध्यक्षों की कुर्सियां हिल गईं। ब्रज में हाथरस, अलीगढ़ में पहले चरण में पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान हो चुका। वहीं जिन स्थानों पर अब पद खाली हुए हैं, वहां के लिए समीक्षा का दौर चल रहा है।

होने हैं निकाय चुनाव
प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए बिगुल बज गया है। नगर पंचायत, नगर निगम और नगर पालिका के अध्यक्ष और पार्षद के पदों के लिए चुनाव की तिथियां जल्द घोषित होने वाली हैं। इस बार नगर निगम में परसीमन लागू हुआ है। वार्डों में आरक्षण प्रणाली में बदलाव आया है। मतदाता सूची का प्रकाशन आज होना है। बताया जा रहा है कि राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल आज मतदाता सूची का प्रकाशन कर सकते हैं। ऐसे में निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा भी वे कर सकते हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।

Published on:
09 Oct 2017 11:55 am