फिरोजाबाद

मांगों को लेकर चल रही लेखपालों की हड़ताल 15 दिन बाद समाप्त

मांगें माने जाने का आश्वासन मिलने के बाद समाप्त हुआ लेखपालों का धरना-प्रदर्शन।  
2 min read
Strike
मांगों को लेकर चल रही लेखपालों की हड़ताल 15 दिन बाद समाप्त

फिरोजाबाद। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपालों की हड़ताल मांगें माने जाने का आश्वासन मिलने के बाद समाप्त हो गई। जिले भर के सभी लेखपाल आज से काम पर वापस लौट आएंगे। लेखपाल तीन जुलाई से मुख्यालय पर हड़ताल कर रहे थे। लेखपालों के हड़ताल पर जाने के बाद ई-डिस्ट्रिक्ट के तहत होने वाले काम भी रूक गए थे।

ये थीं मांगें

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले जिले भर के लेखपाल जिला मुख्यालय दबरई पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगें जिनमें लेखपालों को यात्रा भत्ता, लैपटाॅप दिए जाने जैसी कुल आठ मांगें शामिल थीं। लेखपालों ने सबसे पहले काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद तहसील स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया था और उसके बाद भी मांग पूरी न होने पर जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था।

परेशान हो रहे थे आवेदक

लेखपालों ने कलमबंद्ध हडताल शुरू कर दी थी। इसके चलते जिले भर में ई-डिस्ट्रिक्ट का कार्य रूक गया था। मूल, निवास, आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक परेशान हो रहे थे। आवेदकों की परेशानी बढने की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम ने लेखपालों की हडताल समाप्त करने के लिए उनसे हडताल समाप्त कराने को भी कहा था लेकिन इसके बाद भी लेखपालों की हडताल समाप्त नहीं हुई थी।

आश्वासन मिलने पर समाप्त हुई हड़ताल

तीन जुलाई से चल रही हडताल को लेकर प्रदेश स्तरीय टीम की शासन स्तरीय अधिकारियों से वार्ता हुई। वार्ता में लेखपालों की मांगों को माने जाने का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने मांगों को माने जाने के लिए कुछ समय भी मांगा है। उन्होंने लेखपाल संघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को मान लिया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद लेखपालों की हडताल समाप्त हो गई।

तमाम कागज पड़े हैं पैंडिंग

लेखपालों के हडताल पर जाने के बाद मूल, जाति और आय के सैकडों प्रमाण पत्र लंबित पडे हुए हैं। प्रमाण पत्र न बनने के कारण आवेदक तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। काॅलेजों में प्रवेश को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रमाण पत्र आॅनलाइन कराए गए हैं। बुधवार (आज) से प्रमाण पत्र बनाने का काम भी शुरू हो जाएगा।

Updated on:
18 Jul 2018 07:26 pm
Published on:
18 Jul 2018 07:26 pm