फिरोजाबाद

गृह क्लेश से तंग विवाहिता ने बच्चों के साथ खुद को कमरे में बंद कर उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

— केरोसिन डालकर लगा ली आग, तीन की मौके पर हो गई मौत
2 min read
Aag
Aag

फिरोजाबाद। गृह क्लेश से तंग एक विवाहिता ने अपने तीन बच्चों को कमरे में बंद कर खुद को आग लगा दी। दो बच्चों और महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया। मामले की जानकारी उस समय हुई जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें—

थाना लाइनपार का है मामला
घटना शनिवार दोपहर की है। थाना लाइनपार के अस्पताल वाली गली में बंटी अपनी 32 वर्षीय पत्नी अनीता और आठ वर्षीय पुत्री रागनी, छह वर्षीय पुत्र अंशुल, पांच वर्षीय साहिल के साथ अपने मकान में रहता था। शनिवार की सुबह बटी की पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसके बाद वह बेलदारी करने के लिए घर से निकल गया। इसी बीच क्रोध के चलते पत्नी ने तीनों बच्चों को कमरे में बंद कर लिया।


केरोसिन डालकर लगा ली आग
पत्नी ने चारों तरफ से बंद कमरे की कुंडी लगाकर तीनों बच्चों सहित आग लगा ली। इसकी जानकारी आस—पास के लोगों को भी नहीं चल सकी। जब काफी देर तक घर से कोई नहीं निकला तो पड़ोसियों को चिंता हुई। उन्होंने आवाज दी लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
आस—पास के लोगों ने गेट तोड़ दिया। सामने बच्चे रागिनी, साहिल और अनीता का शव देख हड़कंप मच गया। जबकि अंशुल गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंटी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। वहीं अंशुल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें—

Published on:
18 Aug 2018 04:58 pm
Also Read
View All
‘हां, मैंने ही पति को मार डाला,गुस्से में छाती पर बैठ घोंट दिया गला’, फिरोजाबाद में पत्नी का कबूलनामा, पुलिस ने भेजा जेल

बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली के मकान पर किसका हक? प्रशासन ने दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज

नीम करोली बाबा के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, जन्मस्थली से समाधि स्थल तक बनेगा पर्यटन सर्किट

बाबा नीम करौरी की जन्मस्थली पर किसका कब्जा? छह पोतियां पहुंचीं डीएम के पास, परिवार ने ट्रस्ट पर लगाया कब्जे का आरोप

एक बार फिर चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी; कांवड़ यात्रियों के लिए बांटा भंडारा; सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद