फिरोजाबाद

आगरा-लखनऊ एक्स्पेरसवे पर भीषण हादसा, मां-बेटे सहित तीन की मौत

दिवाली की छुट्टियों के बाद बेटियों को लखनऊ कॉलेज छोड़़ने जा रहे परिवार के तीन सदस्यों की आगरा-लखनऊ एक्स्पेरसवे पर भीषण हादसे में मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2018, 6:21 PM IST
Feature image

फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। हादसे में दीपावली की छुट्टियों के बाद लखनऊ बेटियों को कॉलेज छोड़ने जा रहे हरियाणा के दो परिवारों के तीन सदस्यों की मौत हो गई। लखनऊ की तरफ जा रही अर्टिका कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हादसा हुआ। दो परिवारों के तीन सदस्यों की मौत हुई है जबकि परिवार की बेटी सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेटी को छोड़ने जा रहे थे लखनऊ

जानकारी के मुताबिक हरियाण के यशोदानगर निवासी दो परिवारों के सदस्य दीपावली की छुट्टियों के बाद लखनऊ में पढ़ने वाली अपनी बेटियों को कॉलेज छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान आगरा-लखनऊ एक्स्परेसवे पर शिकोबाद के नगला खंगर छेत्र में चालक संदीप को नींद आ गई। गाड़ी अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मां बेटे सहित चालक की मौत हो गई जबकि बेटी सहित दो महिलाएं घायल हुई हैं।

घायल सैफई में भर्ती

भीषण सड़क हादसे में निर्मला पत्नी कृष्णचंद्र, संदीप पुत्र कृष्णचंद्र और संजीव पुत्र धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। स्वेता पुत्री धर्मवीर, इन्दुबाला पत्नी धर्मवीर और स्वीटी पुत्री कृष्णचंद्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पेट्रोलिंग पिकैट की सहायता से सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर हरियाणा से परिजन भी पहुंच चुके हैं।

Updated on:
12 Nov 2018, 6:21 PM IST
Published on: