6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पॉलीटेक्निक कॉलेज की महिला कर्मचारी ने चाकू से खुद का गला काटा

पॉलीटेक्निक कॉलेज की महिला कर्मचारी ने चाकू से खुद का गला काटा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Akram Khan

•

Updated: 12 Nov 2018, 5:35 PM IST

crime

पॉलीटेक्निक कॉलेज की महिला कर्मचारी ने चाकू से खुद का गला काटा

रतलाम। (जावरा) पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रदर्शक के पद पर पदस्थ रिद्धी-सिद्धी कॉलोनी निवासी महिला ने रविवार को अपने ही घर पर चाकू से खुद का गला काट लिया। धनतेरस पर भी महिला ने गला काटने का प्रयास किया था, लेकिन पति ने उसे बचा लिया था। रविवार को हुई घटना के बाद प्रारंभिक ईलाज के बाद घायल महिला को रतलाम रैफर किया। पॉलीटेक्निक कॉलेज में सीता पति रमेश दरंगा (४०) प्रदर्शक के पद पर है। सीता के पति रमेश पोस्ट ऑफिस में बाबु के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि सीता मानसिक तौर पर लंबे समय से बीमार चल रही है। सीता का ईलाज बडे शहरों में चल रहा है। शहर थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया रविवार दोपहर सीता घर पर अकेली थी ओर उसने चाकु से गला काट लिया। पति रमेश कुछ देर बाद घर पहुंचा तो सीता बेसुध थी तथा खून बह रहा था। घायल महिला को सरकारी अस्पताल जावरा लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। टीआई शर्मा ने बताया सीता ने धनतेरस पर भी सुसाइट करने का प्रयास किया था लेकिन मौके पर मौजूद पति रमेश ने उसे बचा लिया था।

विवाद में चले चाकू, चौकीदार की मौत

जावरा। नगर के गुन्ना चौक स्थित कर्बला मैदान में आपसी विवाद में चाकूबाजी हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। चाकू मारने वाले अब भी अज्ञात हैं, पुलिस मामले में की जांच कर रही हैं। पुलिस के अनुसार मामला आपसी होने के चलते जो लोग इस बारे में जानते हैं वे कुछ बता नही रहे हैं।
नगर के मच्छी भवन स्कूल के मैदान जो कि कर्बला मैदान के नाम से भी जाना जाता हैं, यहां इन दिनों मुस्लीम सम्प्रदाय के बारारबीउल के चलते प्रतिदिन रात में तकरीर आदि के आयोजन होते हैं। जहां टेंट व डोम आदि लगे हैं, जहां पर चोकीदारी करने वाले साबीर पिता शहजाद (२२) निवासी बरगुंडापुरा को अज्ञात लोगों ने चाकु मार दिया। चाकु का वार सीने पर होने से उसे शासकीय चिकित्सालय उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा दल बल सहित कर्बला मैदान पहुंचे और मामले में जांच प्रारंभ की हैं। थाना प्रभारी शर्मा के अनुसार मामला आपसी का हैं, विवाद किस कारण से हुआ हैं इसको लेकर पुछताछ की जा रही हैं। कोई भी बताने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर प्रकरण दर्ज किया हैं, वहीं जांच जारी हैं। शव को पीएम के लिए शासकीय अस्पताल में रखवा दिया गया हैं।