फिरोजाबाद

सवर्ण समाज ने इसलिए भरी हुंकार, अब बदलेगी राह नहीं होगी आर—पार

आरक्षण के विरोध में सुहागनगरी में निकाली गई मोटरसाइकिल रैली
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2018, 3:07 PM IST
Aarakshan
Aarakshan

फिरोजाबाद। आरक्षण अब सरकार के गले की फांस बनता जा रहा है। नौकरी, शिक्षा में आरक्षण के बाद अब प्रमोशन में आरक्षण लागू किए जाने से सवर्ण समाज नाराज है। उन्होंने एक देश एक कानून बनाने की मांग की। मांग पूरी कराए जाने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा।

बाइक रैली से दिया संदेश
आरक्षण की आग पूरे देश में फैली हुई है। कभी जाट तो कभी गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर सड़कों पर उतरते रहे हैं। दलित समाज के लोगों ने भी आरक्षण में संशोधन किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया था। अब सवर्ण समाज के लोगों ने आरक्षण का विरोध शुरू कर दिया है। आरक्षण पर सुनवाई न होने पर आंदोलन को उग्र करने का निर्णय लिया गया।


मुख्यालय तक निकाली गई बाइक रैली
भारतीय सवर्ण संगठन ने आरक्षण के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। रैली का शुभारंभ सुहागनगर स्थित भगवान परशुराम पार्क से किया गया। रैली जैन मंदिर होते हुए गांधी पार्क, घंटाघर होते हुए मुख्यालय तक पहुंची। रैली में शामिल सवर्ण समाज के युवा नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक देश में एक कानून लागू होना चााहिए लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। वोट बैंक की राजनीति में सवर्ण समाज के लोगों की अनदेखी की जा रही है।

अब होगी आर—पार
सवर्ण समाज लोगों ने आरक्षण को लेकर आर—पार का मन बना लिया है। उनका कहना है कि आरक्षण को समाप्त किया जाना चाहिए। सरकारी अधिकारी का बेटा भी आरक्षण लेकर नौकरी पा रहा है और सवर्ण समाज का व्यक्ति पढ़ा लिखा होने के बाद भी आरक्षण न मिलने के कारण नौकरी के लिए भटक रहा है। इस नियम को बदलकर एक देश एक कानून लागू किया जाना चाहिए। इस दौरान डीएम को राष्ट्रपति, प्रधानमंंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।

Published on: