फिरोजाबाद

Exclusive: शिवपाल यादव ने दिए फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने के संकेत, देखें वीडियो

- पत्रकार वार्ता में एक सवाल के जवाब में उन्होंने पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने की कही बात।

less than 1 minute read
Shivpal yadav

फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव शुक्रवार को फिरोजाबाद में थे। वह करीब तीन घंटे तक फिरोजाबाद मेें रहे। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता भी की। उन्होंने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का इशारा भी किया।

मान लीजिए लडूंगा फिरोजाबाद से चुनाव
फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मान लीजिए कि वह फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उननकी पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 में से 79 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का न्यौता दिया है। यदि वह उनकी पार्टी से चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी सभी सीटों पर चचुनाव लड़ेगी। यदि मुलायम सिंह यादव उनकी पार्टी से चुनाव न लड़कर सपा सेे चुनाव लड़ेंगे तो उनकी पार्टी वहां चुनाव नहीं लड़ेगी और उनका समर्थन करेगी।

ये भी पढ़ें

फिरोजाबाद में इन चोरों ने कर ​दी थी मोबाइल की दुकान साफ, पुलिस ने इस तरह दबोचे आरोपी, देखें वीडियो

दमदारी से लड़ेंगे चुनाव
शिवपाल यादव ने कहा कि सपा में उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाई गई, इसलिए उन्होंने इस पार्टी का गठन किया। अखिलेश यादव द्वारा उनकी पार्टी को भाजपा की बी पार्टी कहे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह क्या सोचते हैं। इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। उनकी पार्टी समाजवादी विचारधारा की पार्टी है। लोहिया के आदर्श पर चलने वाली पार्टी है। इसलिए वह अपनी ही पार्टी से चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें

अपने इस कार्य के लिए पल भर में सोशल मीडिया पर छा गईं फिरोजाबाद की डीएम नेहा शर्मा
Published on:
16 Nov 2018 04:33 pm
Also Read
View All