4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने इस कार्य के लिए पल भर में सोशल मीडिया पर छा गईं फिरोजाबाद की डीएम नेहा शर्मा

— थाना टूंडला क्षेत्र के उसायनी पर रोडवेज बस और ट्रक के बीच हो गई थी भिड़ंत, डीएम ने घायलों को अपनी गाड़ी से भिजवाया था अस्पताल।

less than 1 minute read
Google source verification
Accident

Accident

फिरोजाबाद। डीएम नेहा शर्मा अपने जनहित कार्यो को लेकर आए दिन चर्चाओं में रहती हैं। कभी स्वच्छ भारत मिशन अभियान को आगे बढ़ाने में तो कभी गरीबों की मदद करने में। अब सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाकर डीएम ने शहरवासियों की वाह वाही लूटी। हादसे के दौरान डीएम आगरा बैठक से वापस लौट रहीं थीं।

उसायनी पर हुआ एक्सीडेंट
बुधवार को डीएम नेहा शर्मा आगरा से फिरोजाबाद वापस लौट रहीं थीं। तभी उसायनी के निकट एक रोडवेज बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें चीख पुकार मच गई। कई यात्री हादसे में घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर डीएम ने अपनी गाड़ी रूकवा ली। डीएम ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी।

घायलों को भिजवाया अस्पताल
डीएम ने हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया। एंबुलेंस आने में देरी होने पर उन्होंने अपने ही वाहन से घायलों को भिजवा दिया। यह सब देख रहे लोगों ने डीएम द्वारा मदद किए जाने के फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए। उसके बाद डीएम के कार्य की सराहना होने लगी।