फिरोजाबाद

सपा सांसद ने कही बड़ी बात, जिसे सुनकर भाजपा खेमे में मच जाएगी खलबली, देखें वीडियो

सपा सांसद अक्षय यादव ने भाजपा पर कसा तंज, कहा बिहार में 30 बच्चियों के साथ बलात्कार होने के बाद भी पार्टी में जमे हुए हैं नेता
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 5:16 PM IST
sapa sansad
sapa sansad

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव आने को हैं। 2019 में लोकसभा चुनाव की नींव अभी से रखना शुरू हो गई है। सपा सांसद ने चुनाव से पहले अपननी भूमि तैयार करना शुरू कर दिया है। सप्ताह में करीब तीन दिन सांसद जिले में रहते हैं। ऐसे में उनके द्वारा क्षेत्र में भ्रमण किया जाता है। चौपाल लगाई जाती है। लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराए जाने का प्रयास किया जाता है। ऐसे में वह वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अभी जो कमी रह गई हैं उन्हें 2019 में पूरा कराया जाएगा।


सांसद ने किया क्षेत्र का भ्रमण
सुहागनगरी पहुंचे सांसद का शहर में जगह—जगह स्वागत किया गया। एसएन रोड पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस जिले की जनता के लिए यहां आए हैं। यहां की जनता ने उन्हें सांसद बनाया। अब वह आगे भी इस जिले की जनता का मान सम्मान और प्यार पाने के लिए क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। उन्होंने इस जिले को अपना घर माना है। यहां से उनके पिता प्रो. रामगोपाल यादव को भी काफी लगाव है।


भाजपा पर कसा तंज
गुरूद्वारे पहुंचे सांसद अक्षय यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि 2019 में भाजपा का सूपड़ा साफ होना है क्योंकि जिस प्रकार से भाजपा शासन में अपराध नजर आ रहे हैं। उससे देश की जनता काफी नाराज है। बिहार में 30 बच्चियों से बलात्कार होना और मंत्रियों का इस्तीफा ना देना यह एक सोची समझी साजिश है। सांसद अक्षय यादव ने कहा कि ऐसे लोगों को तुरंत फांसी हो जानी चाहिए थी। इधर अक्षय यादव सांसद द्वारा बताया गया कि 2019 में भाजपा को जनता नकारने का काम करेगी। सत्ता में समाजवादी पार्टी को खड़ा करें यह तो आने वाले समय में पता चलेगा कि आखिरकार किस सरकार का पलड़ा भारी होता है।

Published on: