फिरोजाबाद

योगी सरकार के Budget से Suhag Nagari को भी हैं काफी उम्मीदें, कांच की चमक बढ़ाने को कर सकती है बड़ा ऐलान

— योगी सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल पेश करेंगे अनुपूरक बजट, बजट को लेकर काफी उत्साहित हैं शहरवासी।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2019, 11:28 AM IST
budget
budget

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद विकास की आस को लेकर काफी उत्साहित है। योगी सरकार के आज पेश होने वाले बजट से सुहागनगरी वासियों को काफी उम्मीदें हैं। कांच की चमक को लेकर कांच उद्यमी भी योगी सरकार के इस बजट को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा पेश किए जाने वाले इस बजट से कांच उद्योग को लेकर भी कुछ सौगात निकलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें—

मिल सकती है गैस में सब्सिडी
कांच उद्योग के लिए गैस की जरूरत होती है। महंगे दामों पर गैस मिलने से कांच के उत्पादों पर महंगाई छाई हुई है। जिसे बेचने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में कांच उद्योग को बढ़ावा देने और कांच के उत्पादों को सस्ते दामों पर बाहर भेजने की व्यवस्था कराए जाने की उम्मीद भी योगी सरकार के इस बजट से उद्यमी लगाए बैठे हैं।

यह भी पढ़ें—

ट्रांसपोर्ट का भाड़ा कम करने की मांग
उद्यमी राजेश अग्रवाल कहते हैं कि ट्रांसपोर्ट का भाड़ा भी काफी अधिक हो गया है। ऐसे में कांच के उत्पादों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने के लिए काफी खर्च करना पड़ता है। इस सबको लगाकर कांच के आयटम काफी महंगे दामों पर बिकते हैं। ऐसे में ट्रांसपोर्ट के भाड़े में कमी की जानी चाहिए। वहीं नई इकाइयां लगाने के लिए उद्यमियों को कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें—

यह है फिरोजाबाद की स्थिति
फिरोजाबाद में अभी करीब दो से 250 इकाइयां संचालित हैं। इनमें से अधिकतर इकाइयां गैस से संचालित होती हैं। इन इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों की संख्या करीब दस से 20 हजार के आस—पास है। इन श्रमिकों की मेहनत मजदूरी बढ़ाए जाने और उन्हें सहूलियत दिए जाने के साथ ही कांच के उत्पाद को तैयार करने के आयटमों पर सब्सिडी दिलवाए जाने की भी मांग की गई है।

Published on: