फिरोजाबाद

वीडियो: फिरोजाबाद में बढ़ रही मरीजों की संख्या, ये है चौंकाने वाला कारण

— मटसैना क्षेत्र का गांव सिकेरा में वायरल बुखार के कारण दर्जनों की संख्या में बीमार हुए ग्रामीण।

2 min read
Fever

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मरीजों के बढ़ने से चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ लगी हुई है। घर—घर चारपाई बिछीं हुई हैं। मटसैना क्षेत्र के एक गांव में शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहां कोई न कोई बीमारी व्यक्ति न हो। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें—

ये भी पढ़ें

यदि आप Whatsapp यूज करते हैं तो यह खबर आपके लिए है, पढ़िए सोशल मीडिया पर किस तरह नजर रख रही है फिरोजाबाद पुलिस

घर—घर बिछीं चारपाई
वायरल के प्रकोप से घर-घर चारपाइयां बिछीं हुईं हैं। तमाम लोग स्थानीय स्तर पर तो कई का इलाज आगरा के निजी अस्पतालों में चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जानकारी देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां नहीं पहुंची है। सिकेरा गांव के लोग एक माह से वायरल की चपेट में है। गांव में ऐसा कोई परिवार नहीं है जहां कोई बीमार न हो। घर घर चारपाइयां बिछी हुई हैं।

यह भी पढ़ें—

आस—पास अस्पतालों में चल रहा उपचार
अधिकांश मरीजों का आगरा व आसपास के शहरों में इलाज चल रहा है। जो गरीब तबके के लोग हैं वह अपना इलाज गांव में ही रहकर करा रहे हैं। ज्यादातर लोग बुखार खांसी व गले के दर्द से परेशान हैं। मरीजों के परिवारीजनों की मानें तो जब तक दवा चलती है तब तक ठीक रहता है। दवा बंद होते ही पुन: मरीज बीमारी की चपेट में आ जाता है। शिकायत के बाद भी नहीं आई चिकित्सा की टीमफिरोजाबाद।

यह भी पढ़ें—

600 में से सौ से अधिक बीमार
ग्राम प्रधान उमाशंकर ने बताया कि गांव में 600 परिवार हैं। उसमें सौ से अधिक लोग बीमार हैं। प्रधान का आरोप है कि विभाग को एक बार लिखित तथा दो बार मौखिक रूप से गांव की हालत के बारे में बताया गया है। तीन बार शिकायतों के बाद भी चिकित्सकों की कोई टीम गांव में नहीं पहुंची। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

ये भी पढ़ें

शिवपाल यादव का फिरोजाबाद में बिग शो, गाड़ियों का काफिला देख, उड़े सपाइयों के होश

Published on:
25 Oct 2018 02:24 pm
Also Read
View All