फिरोजाबाद

पत्रिका स्पेशल: अधिकारियों की मनमर्जी पर शासन ने ऐसे लगाई लगाम, अब ग्रामीण स्वयं देंगे गांव में हुए विकास कार्यो का फीडबैक

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के नाम से लॉन्च किया ऐप, सर्वे के मुताबिक ग्रामीण स्वयं भरकर आॅनलाइन दे रहे फीडबैक
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 7:28 PM IST
Survey
Survey

फिरोजाबाद। देश भर में स्वच्छ भारत मिशन की योजना तेजी से चल रही है। योजना के अंतर्गत गांवों में शौचालय बनवाए जा रहे हैं तो वहीं लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला और ब्लाक स्तर पर कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई है। गांव में कितना विकास हुआ इसके लिए लखनऊ स्तर से टीमें गांव—गांव भेजी जा रही हैं। इसके बाद भी सरकार द्वारा आॅनलाइन फीडबैक लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

ऐसे देना होगा फीडबैक
फीडबैक देने के लिए व्यक्ति को अपने स्मार्ट फोन में एसएसजी नामक ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड़ करना होगा। इंस्टॉल होने के बाद प्रदेश का नाम भरना होगा। प्रदेश का नाम आते ही जिला आ जाएगा। उसमें पंचायत संबंधी सवाल पूछे जाएंगे। ग्रामीणों को पूछे गए सवालों के दो जवाब दिए गए होंगे। इनमें से गांव के जो हालात होंगे उस पर हां या ना पर क्लिक करना है और सारे सवालों के जवाब देने पर फिनिश कर देना है।

यह भी पढ़ें-

सरकार तक पहुंचेगा फीडबैक
व्यक्ति द्वारा किया गया आॅनलाइन फीडबैक सरकार तक पहुंचेगा। स्वच्छ सर्वेक्षण के आधार पर जिले को नंबर प्रदान किए जाएंगे। जिनकी रैंग अच्छी आएगी उस जिले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस समय जिले भर में लोगों को इस ऐप के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिनके पास स्मार्ट फोन हैं उनके मोबाइल में इस ऐप को इंस्टॉल कर फीडबैंक भरवाया रहा है। फीडबैक के आधार पर ही जिले को नंबर प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

Published on: