विदेश

Google कर रहा है Doodle के ज़रिए Flat White Coffee को सेलिब्रेट, आज के दिन से खास जुड़ाव

Google Celebrating Flat White Coffee: गूगल आज फ्लैट व्हाइट कॉफी को सेलिब्रेट कर रहा है। क्या है फ्लैट व्हाइट कॉफी और गूगल क्यों इसे सेलिब्रेट कर रहा है? आइए जानते हैं।

2 min read
Flat White Coffee

अक्सर ही हम गूगल के होम पेज पर गूगल का लोगो अलग-अलग डिज़ाइन में देखते हैं। इसे गूगल डूडल (Google Doodle) कहा जाता है। गूगल डूडल बदलता रहता है। अक्सर ही गूगल डूडल ख़ास दिनों के अनुसार भी होता है। खास दिनों को गूगल अपने डूडल के ज़रिए सेलिब्रेट करता है। इनमें सिर्फ बेहद ही बड़े दिन हो, ऐसा ज़रूरी नहीं। ऐसे दिन जो कई लोगों के लिए काफी अहम हैं, उन्हें भी गूगल अपने डूडल के ज़रिए सेलिब्रेट करता है। ऐसा ही कुछ आज, 11 मार्च को देखने को मिल रहा है, जब गूगल अपने डूडल के ज़रिए फ्लैट व्हाइट कॉफी (Flat White Coffee) को सेलिब्रेट कर रहा है।


फ्लैट व्हाइट कॉफी का आज के दिन से है खास जुड़ाव

फ्लैट व्हाइट कॉफी के लिए खास बने गूगल डूडल को देखकर मन में ख्याल आना स्वाभाविक है कि इसके पीछे क्या वजह है? दरअसल आज, 11 मार्च के ही दिन 2011 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 'Flat White' शब्द शामिल हुआ था। फ्लैट व्हाइट कॉफी के दीवाने गूगल डूडल के फ्लैट व्हाइट कॉफी के लिए बने स्पेशल गूगल डूडल से काफी उत्साहित हैं।

Flat White Coffee के Google Doodle को नीचे देखा जा सकता है।


क्या है फ्लैट व्हाइट कॉफी?

फ्लैट व्हाइट कॉफी एक लाटे (Latte), जो एक तरह की कॉफी है, की तरह है जिसमें थोड़ा कम दूध और ज़्यादा एस्प्रेसो होता है। इस कॉफी में स्टीम्ड दूध के साथ एस्प्रेसो के शॉट का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एस्प्रेसो के करीब 2 शॉट होते हैं जो कुल कॉफी का करीब एक-तिहाई होता है और दो तिहाई दूध होता है। इसे इस तरह तैयार किया जाता है जिससे स्मूथ और वेलवेटी कॉफी बनती है।

फ्लैट व्हाइट कॉफी के दीवानों की नहीं है कमी

दुनियाभर में फ्लैट व्हाइट कॉफी के दीवानों की कोई कमी नहीं है। हर जगह इस कॉफी को पसंद करने वाले पाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- इज़रायली सेना को मिली एक और कामयाबी, हमास आतंकी हमज़ा हिशाम अमीर का हुआ खात्मा

Published on:
11 Mar 2024 01:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर