फुटबॉल

पराग्वे में ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो गिरफ्तार, जाली पासपोर्ट पर घुसने का आरोप

Ronaldinho के भाई उनके भाई रॉबटरे एसिस को भी पराग्वे प्रशासन ने गिरफ्तार किया है। दोनों एक चैरिटी कैम्पेन में हिस्सा लेने गए थे।

less than 1 minute read
Ronaldinho

असुसियोन : ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो (Ronaldinho) और उनके भाई रॉबटरे एसिस को जाली पासपोर्ट पर पराग्वे में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। रोनाल्डिन्हो और एसिस को पराग्वे की राजधानी असुसियोन से गिरफ्तार किया गया है।

पराग्वे प्रशासन ने शुरू की जांच

पराग्वे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पराग्वे के आंतरिक मंत्री युस्लाइड्स असेवेडो ने रोनाल्डिन्हों की गिरफ्तारी पर कहा कि वह उनका सम्मान करते हैं, लेकिन कानून का भी सम्मान किया जाना चाहिए। बता दें कि 39 साल के रोनाल्डिन्हो और 49 साल के उनके भाई एसिस को राजधानी से 15 किलोमीटर दूर स्थित रेजार्ट याच एंड गोल्फ क्लब से गिरफ्तार कर उन्हें उसी होटल में नजरबंद रखा गया है।

चैरिटी के लिए गए थे पराग्वे

खबर के मुताबिक रोनाल्डिन्हों और उनके भाई बुधवार को पराग्वे पहुंचे थे और इसी दिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि ये दोनों यहां एक चिल्ड्रेन चैरिटी कैम्पेन में भाग लेने आए थे। इसके दौरान रोनाल्डिन्हो को अपने करियर पर आधारित एक किताब का भी प्रचार करना था।

Updated on:
05 Mar 2020 06:33 pm
Published on:
05 Mar 2020 06:32 pm
Also Read
View All