3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेमार ने माना, उनके लिए काफी मुश्किल भरा था साल 2019

नेमार ने कहा कि साल 2019 उन्हें बुरा साल लग रहा था, लेकिन पिछले साल में उन्होंने काफी कुछ सीखा और अनुभव भी लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 11 Jan 2020, 11:19 AM IST

Neymar

Neymar

नई दिल्ली : विश्व फुटबॉल जगत के दिग्गज और ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने माना कि बीता साल उनके लिए पेशेवर और निजी तौर पर मुश्किलों से भरा रहा। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि नए साल में अच्छा खेलने और अपने क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) तथा ब्राजील को बड़ा सम्मान दिलाने के लिए वह प्रतिबद्ध रहेंगे।

2019 उनके लिए बुरा साल रहा

नेमार ने कहा कि साल 2019 उनके लिए काफी कुछ सीखने और बदलाव लाने वाला रहा। वह चोटिल हो गए थे और उसके बाद उन्हें वापसी करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि वह बुरा साल लग रहा था, लेकिन पिछले साल में उन्होंने काफी कुछ सीखा और अनुभव लिया। वह इसी सकारात्मक पहलू के साथ 2020 में आ रहे हैं।

इस बार खिताब जीतने की रहेगी कोशिश

ब्राजीली स्टार ने अपने क्लब पीएसजी के चैम्पियंस लीग जीतने को लेकर पूछे गए प्रश्न पर कहा कि उन्हें लगता है कि इसकी संभावनाएं हैं। संयोजन और खिलाड़ियों के लिहाज से यह टीम काफी मजबूत है। इसलिए उन्हें लगता है कि उनके क्लब के पास मौका है। नेमार ने कहा कि पीएसजी ने हालांकि कभी चैम्पियंस लीग खिताब नहीं जीता है, लेकिन इस बार हम खिताब जीतने के लिए लड़ेंगे।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल