फुटबॉल

चैंपियंस लीग: पीएसजी को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची मैनचेस्टर सिटी

मैनचेस्टर सिटी ने सेमीफाइनल के दूसरे लेग में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 4 -1 (एग्रीगेट स्कोर) से हराकर पहली बार लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2021, 1:38 PM IST
_manchester_city.png

चैंपियंस लीग में रियाद महरेज के दो गोलों की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने सेमीफाइनल के दूसरे लेग में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 4 -1 (एग्रीगेट स्कोर) से हराकर पहली बार लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सिटी ने पहले लेग में पीएसजी को 2 -1 से हराया था। रिपोर्ट के अनुसार, महरेज ने दोनों हाफ में एक एक गोल दागे। महरेज ने 11वें मिनट में ही गोल करके सिटी का खाता खोल दिया। इसके बाद उन्होंने दूसरे हाफ में 63वें मिनट में भी गोल करके टीम को 2 - 0 से आगे कर दिया, जिसे टीम ने अंत तक कायम रखा। इस मैच में पीएसजी को 69 वें मिनट के बाद से ही अपने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा क्योंकि टीम के खिलाड़ी एंजेल डी मारिया के रेड कार्ड दिखाया दिया गया।

29 मई को खेला जाएगा फाइनल
बता दें कि चैंपियंस लीग का फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। फाइनल में मैनचेस्टर सिटी का सामना चेल्सी और 13 बार की विजेता रियल मैड्रिड के बीच होने वाले विजेता से होगा। चेल्सी और रियल मैड्रिड के बीच पहले लेग का सेमीफाइनल 1-1 से बराबरी पर रहा था।

चोटिल हुए राफेल वारेन
स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड को गुरुवार को चेल्सी के खिलाफ होने वाले चैम्पियंस लीग के दूसरे चरण के सेमीफाइनल मैच में अपने स्टार सेंट्रल डिफेंडर राफेल वारेन के बगैर खेलना होगा। क्लब ने उस बात की पुष्टि कि है कि वारेन चोटिल हैं। क्लब के मुताबिक फ्रांस के इस खिलाड़ी को राइट एबडक्टर मसल में चोट लगी है। यह चोट शनिवार को हुए ला लीगा मुकाबले के दौरान लगी थी।

ला लीगा मुकाबलों में भी नहीं खेल पाएंगे
चैम्पियंस लीग मुकाबले के अलावा वारेन इस चोट के कारण अगले सप्तांत होने वाले प्रमुख ला लीगा मुकाबलों से भी दूर रहेंगे। ये मैच सेविला, ग्रानाडा और बिल्बाओ के साथ होने हैं। मेड्रिड की इस टीम को अगर फाइनल में जाना है तो उसे लंदन में होने वाले मुकाबले में स्कोर करना होगा। इस मैच में कप्तान सर्गियो रामोस की वापसी होगी। रामोस को हालांकि बिना देरी के ही मैदान में उतरना होगा और उन पर यूरोप की श्रेष्ठ आक्रमण पंक्ति वाली चेल्सी के फारवर्ड लाइन को रोकने की अहम चुनौती होगी।

Published on: