फुटबॉल

सऊदी अरब के अल-नासर क्लब के लिए खेलेंगे रोनाल्डो! सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश

स्पेन के अखबार के मार्का के मुताबिक रोनाल्डो को 500 मिलियन डॉलर यानि भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 4200 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है। अगर रोनाल्डो करार कर लेते हैं तो उन्हें प्रत्येक सीजन के लिए 200 मिलियन डॉलर मिलेंगे।
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2022, 7:33 AM IST
सऊदी अरब के अल-नासर क्लब के लिए खेलेंगे रोनाल्डो
सऊदी अरब के अल-नासर क्लब के लिए खेलेंगे रोनाल्डो

पुर्तगाल के कप्तान और दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। हालही में इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से अनबन के बाद रोनाल्डो ने क्लब छोड़ दिया है। अब खबर आ रही है कि जल्द रोनाल्डो सऊदी अरब के एक क्लब से खेलते दिखाई दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्लब अल-नासर ने उन्हें एक ऑफर दिया है।

स्पेन के अखबार के मार्का के मुताबिक, रोनाल्डो को 500 मिलियन डॉलर यानि भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 4200 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है। अगर रोनाल्डो करार कर लेते हैं तो उन्हें प्रत्येक सीजन के लिए 200 मिलियन डॉलर मिलेंगे। फैब्रिजिओ रोमानो ने रोनाल्डो को मिले इस ऑफर की पुष्टि की है। फैब्रिजिओ रोमानो के मुताबिक अल-नासर का ऑफर रोनाल्डो को मिल चुका है। उन्होंने कुछ महीने पहले भी ऑफर मिला था, लेकिन तब उन्होंने यूरोप में रहने की बात कही थी। उन्होंने अभी क्लब से जुड़ने का फैसला नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- ब्राजील को बड़ा झटका, नेमार और डेनिलो चोट के चलते स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच से बाहर

मैनचेस्टर यूनाइटेड और रोनाल्डो के बीच टकराव की वजह उनके द्वारा दिया गया एक इंटरव्यू है। जिसमें उन्होंने क्लब की आलोचना करते हुए उसे धोखेबाज बताया था। इसके अलावा उन्होंने मैनेजर एरिक टेन हैग पर भड़ास निकाली थी। रोनाल्डो ने कुछ हफ्ते पहले ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन को एक टीवी इंटरव्यू दिया था, जिसके बाद वे विवादों में आ गए थे।

इस इंटरव्यू में उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड पर उन्हें धोखा देने और उन्हें क्लब से बाहर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया, जबकि यह भी कहा कि वे कोच एरिक टेग हैग का सम्मान नहीं करते। उन्होंने कहा, 'हाग ने पिछले महीने टॉटनहम के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में 19 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में मुझे भड़काया था।'

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने मैच के बाद एक महिला दर्शक को किया किस, जानें क्या है पूरा मामला

रोनाल्डो ने आगे कहा , 'मुझे लगता है कि यह उसने जानबूझकर किया है। मैं भड़काया हुआ महसूस कर रहा था। मैं उनका सम्मान नहीं करता, क्योंकि वो मेरा सम्मान नहीं करते है।' इसके बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड ने बयान जारी करते हुए हा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपसी समझौते के तहत तत्काल प्रभाव से टीम छोड़ रहे हैं। क्लब उन्हें अब तक के योगदान के लिए धन्यवाद देता है। रोनाल्डो ने टीम के लिए 346 मैच खेले और 145 गोल किए। क्लब की तरफ से कहा गया कि टीम का हर खिलाड़ी टेन हैग की निगरानी में खेलने को तैयार है और मिलकर तैयारी करने को प्रतिबद्ध है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब तक चार क्लबों से खेल चुके हैं। उन्होंने 701 क्लब गोल दागे हैं। सबसे ज्यादा गोल उन्होंने रियल मैड्रिड की ओर से दागे हैं। ओवरऑल करियर की बात करें तो रोनाल्डो ने अब तक 818 गोल दागे हैं। इसमें 701 क्लब और 117 इंटरनेशनल गोल शामिल हैं। रोनाल्डो इस समय कतर में फुटबॉल वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।

Updated on:
1 Dec 2022, 7:33 AM IST
Published on: