30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने मैच के बाद एक महिला दर्शक को किया किस, जानें क्या है पूरा मामला

वायरल हो रही इस तस्वीर में यह महिला कोई और नहीं बल्कि उनकी पार्टनर जॉर्जिना इर्विन हैं। मैच के बाद रैम्सडेल इतने खुश थे कि वे भागते हुए स्टैंड्स में गए और जॉर्जिना को किस करने लगे। दोनों के रोमांस की यह तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 30 Nov 2022, 2:45 PM IST

engladn_foor.png

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुक़ाबले में वेल्स को 3-0 से हरा राउंड 16 में जगह बना ली है। इंग्लैंड के लिए मार्क रशफोर्ड ने दो और फिल फोडेन के एक गोल दागे, इस जीत के बाद इंग्लैंड टीम के गोलकीपर एरोन रैम्सडेल की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इसमें वे एक महिला दर्शक को 'किस' करते दिखाई दे रहे हैं।

वायरल हो रही इस तस्वीर में यह महिला कोई और नहीं बल्कि उनकी पार्टनर जॉर्जिना इर्विन हैं। मैच के बाद रैम्सडेल इतने खुश थे कि वे भागते हुए स्टैंड्स में गए और जॉर्जिना को किस करने लगे। दोनों के रोमांस की यह तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। इंग्लैंड ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक 3 मैच खेले हैं, इनमें 2 में जीत और 1 मैच ड्रॉ हुआ है। इंग्लैंड की टीम अब राउंड 16 में सेनेगल से भिड़ेगी। वेल्स की टीम ग्रुप में अंतिम स्थान पर रहकर विश्व कप से बाहर हो गई। अमेरिका से ड्रा के बाद टीम में बदलाव करने की बातें हो रही थीं इसलिए कोच ने नए लुक वाले आक्रमण में रशफोर्ड और फोडेन को शामिल किया और यह रणनीति टीम के लिए कारगर साबित हुई।

इस मैच में रशफोर्ड ने 50वें और 68वें मिनट में जबकि फोडेन ने 51वें मिनट में गोल किया। वेल्स के कप्तान गेरेथ बेल को चोट के कारण हाफटाइम में मैच से बाहर होना पड़ा। रशफोर्ड अहमद बिन अली स्टेडियम में दो गोल करने के बाद तीन गोल की बदौलत इस विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों के साथ शामिल हो गए हैं, जिसमें फ्रांस के स्ट्राइकर किलियान एमबापे और दो अन्य खिलाड़ी मौजूद हैं।

मैनचेस्टर यूनाईटेड के 25 साल के फॉरवर्ड रशफोर्ड 2018 में पिछले विश्व कप में और 2020 यूरोपीय चैम्पियनशिप में खेले थे। यूरो 2020 फाइनल में इटली से मिली हार में वह पेनल्टी शूटआउट में चूक गए थे, जिसके बाद वह करियर में खराब दौर से गुजर रहे थे जिसमें चोटों ने भी परेशानी खड़ी कीं। वह और साथी बुकाया साका दोनों अश्वेत हैं जिससे उन्हें शूटआउट में चूकने के बाद नस्लीय दुर्व्यवहार का भी सामना करना पड़ा था।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग