फुटबॉल

23 साल, 6 वर्ल्ड कप, 233 इंटरनेशनल मैच और 146 गोल… जानें क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कैसे बनाई फुटबॉल की दुनिया में अलग पहचान?

Cristiano Ronaldo: बीते कल स्पेन से राउंड ऑफ़ 16 में मैच हारने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सफर खत्म हो गया है। ये उनका लास्ट वर्ल्डकप था। आइये जानते हैं…23 साल के शानदार इंटरनेशनल करियर, रिकॉर्ड्स, कप्तानी और पुर्तगाल को नई पहचान दिलाने वाले इस महान खिलाड़ी की कहानी।
2 min read
Jul 07, 2026
Cristiano Ronaldo
पुर्तगाल के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो। (सोर्स: आईएएनएस)

Cristiano Ronaldo Retirement: स्पेन के खिलाफ FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में हार के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप सफर खत्म हो गया है। यह उनके करियर का छठा और आखिरी वर्ल्ड कप था। हालांकि ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया, लेकिन उन्होंने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस है। भारत में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। खुद क्रिकेट के स्टार विराट कोहली भी उन्हें अपना आइडियल मानते हैं। चलिए, 23 साल के उनके करियर के बारे में खास बातें जानते हैं।

18 साल की उम्र में शुरुआत और रिकॉर्ड्स की लंबी फेहरिस्त

बता दें क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 20 अगस्त 2003 को सिर्फ 18 साल की उम्र में कजाकिस्तान के खिलाफ पुर्तगाल के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया। इसके बाद UEFA यूरो 2004 में ग्रीस के खिलाफ पहला इंटरनेशनल गोल दागकर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। यूरो 2008 से पहले उन्हें पुर्तगाल की कप्तानी सौंपी गई। उन्होंने करीब 18 साल तक टीम का नेतृत्व किया।

2014 में उन्होंने पॉलेटा के 47 गोल का रिकॉर्ड तोड़कर पुर्तगाल के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। फिर 2021 में ईरान के अली डेई को पीछे छोड़कर पुरुषों के इंटरनेशनल फुटबॉल इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने। जून 2023 में उन्होंने 200 इंटरनेशनल मैच खेलने का ऐतिहासिक मुकाम भी हासिल किया।

रोनाल्डो ने 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 यानी लगातार 6 FIFA वर्ल्ड कप खेले। इसके साथ ही उन्होंने 6 UEFA यूरोपियन चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया। ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं।

233 मैच, 146 गोल और अनगिनत यादगार पल

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोल कर रोनाल्डो 6 अलग-अलग वर्ल्ड कप एडिशन में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने अपने वर्ल्ड कप करियर का अंत 11 गोल के साथ किया। यह किसी भी पुर्तगाली खिलाड़ी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। उन्होंने महान यूसेबियो के 9 गोल का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

रोनाल्डो ने अपने इंटरनेशनल करियर में 233 मैच खेले और 146 गोल किए। यह दोनों ही पुरुष इंटरनेशनल फुटबॉल के विश्व रिकॉर्ड हैं। उनके नाम 10 इंटरनेशनल हैट्रिक भी दर्ज हैं। उन्होंने पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल जीत हासिल करने का रिकॉर्ड भी बनाया।

UEFA यूरो में उनके नाम 14 गोल हैं, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने 2016 में पुर्तगाल को पहली बार UEFA यूरोपियन चैंपियनशिप जिताई। यूरो 2020 में गोल्डन बूट भी जीता। यूरो क्वालिफाइंग में उनके 41 गोल आज भी रिकॉर्ड हैं।

रोनाल्डो ने 2019 और 2025 में कप्तान के तौर पर पुर्तगाल को UEFA नेशंस लीग का खिताब भी दिलाया। 2025 के टूर्नामेंट में उन्होंने 9 मैचों में 8 गोल किए। वहीं 2019 के फाइनल में स्विट्जरलैंड के खिलाफ पहला गोल भी उन्हीं के नाम रहा।

इंटरनेशनल फुटबॉल में उन्होंने FIFA वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग में 41 गोल, UEFA यूरोपियन चैंपियनशिप क्वालिफाइंग में 41 गोल, यूरो फाइनल में 14 गोल, FIFA वर्ल्ड कप में 11 गोल, नेशंस लीग में 15 गोल, कन्फेडरेशन कप में 2 गोल और इंटरनेशनल फ्रेंडली मैचों में 22 गोल किए।

उनकी ट्रॉफी कैबिनेट में UEFA यूरोपियन चैंपियनशिप 2016 और UEFA नेशंस लीग 2019 व 2025 शामिल हैं। सिर्फ FIFA वर्ल्ड कप की ट्रॉफी ही उनसे दूर रही। इसके बावजूद क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम हमेशा फुटबॉल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में लिया जाएगा।

Updated on:
07 Jul 2026 06:35 pm
Published on:
07 Jul 2026 06:35 pm
Also Read
View All
15 साल की उम्र में हुई थी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हार्ट सर्जरी; फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच जानिए उनसे जुड़े 7 बड़े किस्से

FIFA World Cup 2026: यूएसए को 4-1 से रौंदकर बेल्जियम ने बनाई क्वार्टरफाइनल में जगह, चार्ल्स ने दागे 2 गोल

FIFA World Cup 2026: मिकेल मेरिनो की वजह से क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप का सपना टूटा! भावुक प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं वायरल

FIFA World Cup 2026: स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटा

FIFA 2026: बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद मेजबान मैक्सिको वर्ल्ड कप से हुआ बाहर, कोच एगुइरे ने फैंस से माफी मांगी