फुटबॉल

सरेआम ऐसी हरकत कर बैठे थे फुटबॉलर माराडोना, बेटियों ने लगाए थे ये गंभीर आरोप

-फुटबॉल जगत के सबसे विवादित खिलाड़ी रहे डिएगो माराडोना (Diego maradona) की 60 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत।-नशे की गंदी आदतों से परेशान थीं माराडोना (Diego maradona) की बेटियां। लगाए थे गंभीर आरोप। कोर्ट में घसीटने की थी तैयारी।-माराडोना (Diego maradona) नशे की हालात में एक पार्टी में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड वेरोनिको ओजेडा के साथ डांस करते हुए सरेआम नंगे हो गए थे।  

2 min read
Nov 26, 2020

नई दिल्ली। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर (argentina footballer) डिएगो माराडोना (Diego maradona) का बुधवार को हार्ट अटैक (Heart Attack) के चलते 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस महान खिलाड़ी के निधन पर फुटबॉल से लेकर क्रिकेट जगत तक के दिग्गज खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त किया है। माराडोना फुटबॉल जगत में जितने लोकप्रिय थे, रियल जिंदगी में उनका उतना ही विवादों से नाता रहा है। दरअसल, माराडोना (Diego maradona Daughters) को नशे की लत थी (drug addiction) और इसी के चलते उन्हें और उनके परिवार को कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि माराडोना की सगी बेटियों (Diego maradona Daughters) ने उन पर कई बार गंभीर आरोप लगाए थे।

नशे की लत से परेशान थीं माराडोना की बेटियां
फुटबॉलर माराडोना को नशे की बड़ी लत थी और शायद यह उनके मौत की सबसे बड़ी वजह रही कि उन्हें 60 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहना पड़ा। माराडोना के नशे की लत से उनकी बेटियां भी परेशान थीं। बीते कुछ महीने पहले उनकी दोनों बेटियां माराडोना को कोर्ट तक में घसीटने को तैयार हो गई थीं। उनकी बेटियों का कहना है कि पिता के नशे की लत से उन्हें कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि माराडोना को कई बार सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट और शराब पीते पाया गया था। उनका परिवार उनकी भलाई जा चाह रहा था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। इसलिए बेटियों ने इस मामले को कोर्ट में ले जाने के बारे में सोचा था।

माराडोना के हैं दो बेटियां
माराडोना के दो बेटियां हैं, जिनमें एक बेटी का नाम जिआनिना है। 31 साल की जिआनिना एक फैशन डिजाइनर हैं। वे अपने पिता को पिछले कई सालों से नशे के कारण मुश्किलों का सामना करते देख रही थीं। बता दें कि जिआनिना की शादी मैनचेस्टर सिटी के स्टार स्ट्राइकर सर्जियो एगुएरो से हुई थी। उनकी शादी 2008 से 2012 तक चली। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। जिआनिना ने ही सबसे पहले कोर्ट जाने का प्लान बनाया था।

सरेआम नंगे हो गए थे माराडोना
गौरतलब है कि नशे की लत के चलते डिएगो माराडोना कई बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां तक कि नशे के चलते माराडोना एक पार्टी में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड वेरोनिको ओजेडा के साथ डांस करते हुए सरेआम नंगे हो गए थे। दरअसल, उनकी पैंट उतर गई थी। उस समय माराडोना की बेटियों को काफी बुरा लगा था। महान फुटबॉलर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था।

Published on:
26 Nov 2020 10:17 am
Also Read
View All