
Cristiano Ronaldo
नई दिल्ली। नेशंस कप में स्वीडन के खिलाफ पुर्तगाल की 2-0 की जीत हासिल की है। इस मैच में पुर्तगाल के लिए दोनों गोल क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने किए। इस मैच में उन्होंने अपने करियर का 100वां इंटरनैशनल गोल भी पूरे कर लिए और वे ऐसा करने वाले दुनिया का दूसरा और यूरोप का पहला फुटबॉलर भी बन गए। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैच के 45वें मिनट में फ्री किक से गोल दागा था इसके बाद 72वें मिनट में उन्होंने पेनाल्टी एरिया से गोल कर लिया।
साल 2014 में ग्रीस के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल गोल करने वाले रोनाल्डो को अपना सैकड़ा पूरा करने के लिए 165 मैच ही लगे। इन 65 मैचों में उन्होंने 101 गोल मार दिए। रोनाल्डो के अलावा ये कारनामा अबकत केवल एक ही खिलाड़ी कर सका है। जिसका नाम है अली डेई है। ईरान के अली डेई ने अबतक सबसे अधिक 109 गोल किए हैं। रोनाल्डो के पहले वे 100 गोल करने वाले इकलौते फुटबॉलर थे।
वहीं बार्सिलोना के स्टार मेसी ने अबतक 70 गोल इंटरनेशनल गोल ही दागे हैं। इस लिस्ट में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री दसवें नंबर पर आते हैं। सुनील ने 115 मैच में 72 गोल दागे हैं। इंटरनैशनल गोल के मामले में तीसरे नंबर पर मलेशिया के मोख्तार दहारी हैं, उन्होंने अबतक 86 गोल किए हैं।
Published on:
9 Sep 2020, 1:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.