फुटबॉल

फीफा U 17 वर्ल्ड कप: आज से चैंपियनों के बीच भिड़ंत के सिलसिले का आगाज

फीफा अंडर 17 विश्व कप में नॉकआउट दौर का आगाज आज से हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2017, 2:41 PM IST
fifa u 17 wc

नई दिल्ली। फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप का ग्रुप राउंड समाप्त हो चुका है। आज से इस टूनार्मेंट का नॉकआउट दौर शुरू हो रहा है। जहां एक हार किसी भी टीम को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा देगी। लिहाजा आज से शुरू हो रहे मैचों में सभी टीमों की ओर से जोरदार मुकाबला दिखने की उम्मीद है। नॉक आउट दौर के पहले दिन आज कोलंबिया का मुकाबला जर्मनी से है। जबकि दूसरे मैच में पराग्वे का सामना अमरीका की टीम से होगा। ये दोनों मैच राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में खेला जाएगा। नॉक आउट में आज होने वाले मुकाबले में शामिल चारों टीमें आज तक कभी भी इस चैंपियनशिप को जीत नहीं सकी है। लिहाजा प्रत्येक टीम की कोशिश जीत हासिल कर इतिहास रचने की होगी।

ये थी ग्रुप राउंड में स्थिती
अमरीका की टीम ग्रुप ए में थी। जहां पर शरुआती बढ़त बनाने के बाद वह अंत में तीसरे नंबर पर रही। जबकि पराग्वे की टीम अपने ग्रुप में टॉप पर रही थी। दूसरी ओर कोलंबिया और फ्रांस की टीम ग्रुप राउंड में नंबर दो पर थी।

नॉकआउट दौर की खास बातें
#1. नॉकआउट दौर में 16 टीमें शामिल है। इन 16 टीमों में से 6 टीमें ऐसी है, जो पहले विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है।

#2. जिसमें से चार टीमों ने चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल किया है। तीन बार का चैंपियन ब्राजील, जबकि दो बार की चैंपियन घाना और मैक्सिको और एक बार की चैंपियन फ्रांस नॉकआउट दौर में है। इन दिग्गज टीमों की मौजूदगी में नॉक आउट दौर का हर मैच रोमांचक होगा।

#3. स्पेन और माली वो दो टीमें है, जो पहले विश्व कप की खिताबी भिड़त में तो पहुंची है, लेकिन जीत पाने में कामयाब नहीं हो सकी थी।

#4. नाइजर की टीम फीफा अंडर 17 विश्व कप के पहली बार भाग लेते हुए नॉक आउट तक पहुंचने में कामयाब रही।

#5. पराग्वे, ईरान, ब्राजील, फ्रांस और इंग्लैंड की टीम ने ग्रुप राउंट के सभी मैचों में जीत दर्ज की है।

Published on: