23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Football News / Photos / फीफा अंडर-17 विश्वकप में अनोखा है छह का आंकड़ा

फीफा अंडर-17 विश्वकप में अनोखा है छह का आंकड़ा

अंडर-17 का यह छठा विश्व कप है, जबकि इससे पहले 1991 से 2005 तक इसे फीफा अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप कहा जाता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 15 Oct 2017, 6:00 PM IST

Do You Know these Amazing Facts About Fifa Under-17 World Cup

विश्व कप में छह के दिलचस्प आंकड़ों के बारे में जानकारी देते हुए बेंगलूरु से अंकशास्त्री श्रीकांत ने बताया कि यह अंडर-17 विश्व कप है और सात में से एक को घटाया जाए तो छह का आंकड़ा आता है। 1991 से 2005 तक इसे फीफा अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप कहा जाता था। वर्ष 2007 में इसे विश्व कप का नाम दिया गया और विश्व कप के रूप में यह छठा संस्करण है।

Do You Know these Amazing Facts About Fifa Under-17 World Cup

श्रीकांत ने बताया कि विश्व कप का छठा संस्करण 2017 में खेला जा रहा है और 2017 के आखिरी दो अंकों में सात में से एक को घटाएं तो छह आता है। टूर्नामेंट में सभी मुकाबले 17 बजे से शुरू हो रहे हैं और इसमें सात में से एक को घटाएं तो भी छह आता है।

Do You Know these Amazing Facts About Fifa Under-17 World Cup

अंग्रेजी वर्णमाला के हिसाब सेे फुटबॉल का पहला अक्षर एफ भी छठे नंबर पर आता है। फुटबॉल में कुल छह वर्ण है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में 24 टीमें हैं, जिनका योग छह है। इन टीमों को छह ग्रुपों में बांटा गया था और इनमें 36 ग्रुप मुकाबले हुए जिसमें आखिरी नंबर छह का रहा।

Do You Know these Amazing Facts About Fifa Under-17 World Cup

16 टीमें नॉकआउट दौर में पहुंची और इसका भी आखिरी नंबर छह है। ग्रुप मैचों में फ्रांस ने न्यू कैलेडोनिया को 7-1 से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। इसमें भी सात में से एक घटाने पर छह का आंकड़ा आता है।

Do You Know these Amazing Facts About Fifa Under-17 World Cup

श्रीकांत ने बताया कि टूर्नामेंट छह अक्टूबर को शुरू हुआ और इसका समापन 28 अक्टूबर को होगा। यदि आठ में से दो को घटाया जा तो छह नंबर आता है। टूर्नामेंट भारत के छह शहरों में खेला जा रहा है।