फुटबॉल

FIFA WC 2018: मिस्र के लिए बड़ा झटका, मोहम्मद सलाह हुए चोटिल

फीफा विश्व कप की शुरुआत से पहले ही मिस्र की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सलाह चोट के कारण बाहर हो गए है। 
2 min read
• •
Updated: 31 May 2018, 2:24 PM IST
md salah
FIFA WC 2018: मिस्र के लिए बड़ा झटका, मोहम्मद सलाह हुए चोटिल

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2018 में मिस्र की टीम से प्रशंसकों ने यह उम्मीद जता रखी कि इस बार मोहम्मद सलाह जैसे स्टार फुटबॉलर के दम पर मिस्र की टीम नया इतिहास लिखेगी। लेकिन अब मिस्र के फुटबॉल प्रेमियों को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। टीम के स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सलाह चोटिल हो चुके है। जिसके चलते उनका फीफा विश्व कप के शुरुआती चरण में खेल पाना मुश्किल हो सकता है। चोटिल मोहम्मद सलाह के लगभग एक माह तक फुटबाल जगत से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मिस्र फुटबाल संघ ने घोषणा में बताया कि सलाह तीन सप्ताह तक बाहर रहेंगे और ऐसे में विश्व कप के ग्रुप स्तर के मैचों में नजर आ सकते हैं।

कंधे की चोट बनी वजह-
खेल वेबसाइट 'ईएसपीएन डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र फुटबाल संघ ने फेसबुक पेज पर जारी एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। संघ ने कहा कि मोहम्मद अबु उला ने इसकी पुष्टि की है कि चोटिल सलाह तीन सप्ताह से अधिक समय तक फुटबाल जगत से बाहर नहीं रहेंगे। सलाह को चैम्पियंस लीग फाइनल के दौरान स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के डिफेंडर सर्गियो रामोस के साथ टकराने के कारण कंधे पर चोट लगी थी।

ग्रुप मैच से होना पड़ सकता है बाहर -
तीन सप्ताह तक बाहर रहने के कारण सलाह विश्व कप के ग्रुप-ए में शामिल मिस्र के शुरुआती दो मैचों में अनुपस्थित रहेंगे। वह 25 जून को सऊदी अरब के खिलाफ होने वाले अंतिम ग्रुप मैच के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं। बता दें विश्व कप का टिकट दिलाने वाले सलाह पर ही मिस्र का पूरा दारोमदार था। अपने देश में लियोनेल मेसी की ख्याति पा चुके सलाह टीम की जान हैं। लेकिन हाल ही में यूईएफए चैम्पियंस लीग फाइनल में लगी चोट ने मिस्र और सलाह के प्रशंसकों की परेशान कर दिया। इंग्लिश क्लब लिवरपूल के लिए खेलने वाले सलाह को फाइनल में रियल मेड्रिड के खिलाफ मैच के 25वें मिनट में कंधे में चोट लग गई थी और इसी कारण वह मैदान से बाहर चले गए थे।

Published on: