3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेसी की हैट्रिक से जीता अर्जेटीना, पनामा ने खेला ड्रॉ मुकाबला

फीफा वर्ल्ड कप से पहले हो रहे दोस्ताना मैच में मंगलवार को अर्जेंटीना ने हैती को हराया जबकि पनामा का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 30 May 2018, 3:34 PM IST

messi

मेसी की हैट्रिक से जीता अर्जेटीना, पनामा ने खेला ड्रॉ मुकाबला

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट चुकी दुनिया की सभी दिग्गज टीमें इन दिनों अभ्यास के लिए दोस्ताना मैच खेल रही है। ऐसे ही एक दोस्ताने मैच में कल (मंगलवार) को अर्जेंटीना ने हैती को 4-0 के अंतर से करारी मात दी। इस मैच में अर्जेंटीना की ओर से कप्तान लियोनल मेसी ने शानदार हैट्रिक जमाई। वहीं दूसरे दोस्ताने मैच में पनामा और उत्तरी आयरलैंड के बीच खेला गया मुकाबला गोल रहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। बता दें फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन अगले महीने रूस में होने जा रहा है।

मेसी की शानदार हैट्रिक-
अर्जेंटीना की ओर से करिश्माई फारवर्ड लियोनल मेसी के तीन गोलों की बदौलत अर्जेटीना ने मंगलवार को यहां एक दोस्तान मुकाबले में हैती को 4-0 से करारी शिकस्त दी। मेसी ने मैच का पहला गोल 17वें मिनट में पेनाल्टी के जरिए किया। तीन गोल करने के आलावा उन्होंने एक असिस्ट में दिया। ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम की शुरुआत शानदार रही और पहले हाफ की समाप्ति तक अर्जेटीना ने 1-0 की बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ में भी दिखा मेसी का जादू-
दूसरे हाफ में भी मेसी का जलवा देखने को मिला, मैच के 58वें मिनट में उन्होंने टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके आठ मिनट बाद, मेसी ने अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए अर्जेटीना को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 69वें निमट में स्ट्राइकर सर्गियो अगुएरो ने मैच का अपना पहला गोल दागा और मेजबान टीम की हार सुनिश्चित कर दी।

पनामा और आयरलैंड का मुकाबला गोलरहित-
प्रशंसकों से मिले बड़े समर्थन के साथ पनामा की राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ मैच खेला। दोनों टीमों के बीच यह दोस्ताना मैच मंगलवार रात को रोमेल फर्नाडेज स्टेडियम में खेला गया। इस मैच के साथ पनामा ने दर्शाया है कि वह 14 जून से रूस में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करने वाली है।

दोनों के बीच देखा गया जबरदस्त संघर्ष-
पहले हाफ में दोनों टीमों के मिडफील्ड के खिलाड़ियों के बीच अच्छा संघर्ष देखा गया। दूसरे हाफ में मैच थोड़ा धीमे हुआ और कई उतार-चढ़ाव भी देखे गए। दोनों ही टीमें बराबरी का संघर्ष कर रही थीं। पनामा के खिलाड़ी रोमन टोरेस ने 81वें मिनट में सिर से गोल करने की कोशिश की, लेकिन वह उत्तरी आयरलैंड के गोल पोस्ट के ऊपर से होकर बाहर निकल गई। इस कारण दोनों टीमों के बीच मैच 0-0 से ड्रॉ पर खत्म हुआ।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल