फुटबॉल

FIFA WC 2018: जीत की खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाए माराडोना, मैदान पर सिचुएशन हुई आउट ऑफ कण्ट्रोल

जीत की जश्न में पड़ी खलल , मेराडोना पड़े बीमार बुलाना पड़ा बीच मैच में डॉक्टर...
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2018, 3:12 PM IST
fifa wc 2018
FIFA WC 2018: जीत की खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाए माराडोना, मैदान पर सिचुएशन हुई आउट ऑफ कण्ट्रोल

नई दिल्ली । मार्कोस रोजो द्वारा 86वें मिनट में किए गए बेहतरीन गोल के दम पर अर्जेटीना ने मंगलवार देर रात खेले गए फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में ग्रुप-डी के मैच में नाइजीरिया को 2-1 से मात देकर अंतिम-16 में जगह बना ली है। यह अर्जेटीना की इस विश्व कप में पहली जीत है। पहले मैच में उसने आइसलैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला था तो वहीं दूसरे मैच में उसे क्रोएशिया से 3-0 से हार मिली थी।

मेसी ने 100 वां गोल दाग पक्की की जीत
अर्जेटीना ने मैच की सकारात्मक शुरुआत की। वहीं नाइजीरिया भी कम आक्रामक नहीं थी। आखिरकार मेसी ने 14वें मिनट में गोल कर अपनी टीम और प्रशंसकों वो लम्हा दिया जिसका लंबा इंतजार करना पड़ा। मेसी को मैदान के बीच से बेनेगा ने गेंद दी और अर्जेटीना के कप्तान ने बॉक्स के बाहर गेंद पर कब्जा कर अंदर घुसे और दाईं ओर से गेंद को नेट में इस विश्व कप में अपना खाता खोला। मेसी का यह गोल इस विश्व कप का 100वां गोल था।

मेसी को गोल करता देख बदहवास हुए माराडोना
दर्शकों को इस मैच में डबल मजा मिला जहां मैदान के अंदर लियोनेल मेस्सी का जादू चल रहा था तो मैदान के बाहर वीआईपी बॉक्स में बैठे डिएगो माराडोना छाए रहे। माराडोना पूरे मैच में बेहद उत्साहित दिखे और उनके कई रूप दिखे, कभी वो भावुक हो गए तो कभी खुशी के मारे झूमने लगे । जब मेसी ने गोल किया तब तो वो ख़ुशी से बिलकुल पागल ही हो गए , कूदते हुए उन्हें काफी परेशानी में भी देखा गया । वो इतने असहाय दिखे की वो ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहें थे । फिर उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया खबर लिखे जाने तक उनके हालत में सुधार आ रहा है । आपको बता दें इस से पहले माराडोना ने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की, जिसमें उन्हें पहले हाफ के बाद मेडिकल स्टॉफ के साथ देखा जा रहा है।

Published on: