2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA WC: मेसी-मार्कोस के दम पर अर्जेंटीना ने दर्ज की विश्व कप की पहली जीत, बनाई अंतिम-16 में जगह

FIFA WC 2018, अर्जेंटीना ने नाइजीरिया के खिलाफ मैच जीत अंतिम-16 में जगह बना ली है, अर्जेंटीना पिछले चार विश्व कप- 2006, 2010, 2014 और 2018 में अंतिम-16 में जगह बनाने में कामयाब रही है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 27 Jun 2018, 9:22 AM IST

LEONEL MESSI

FIFA WC: मेसी-मार्कोस के दम पर अर्जेंटीना ने दर्ज की विश्व कप की पहली जीत, बनाई अंतिम-16 में जगह

नई दिल्ली। मार्कोस रोजो द्वारा 86वें मिनट में किए गए बेहतरीन गोल के दम पर अर्जेटीना ने मंगलवार देर रात खेले गए फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में ग्रुप-डी के मैच में नाइजीरिया को 2-1 से मात देकर अंतिम-16 में जगह बना ली है। यह अर्जेटीना की इस विश्व कप में पहली जीत है। पहले मैच में उसने आइसलैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला था तो वहीं दूसरे मैच में उसे क्रोएशिया से 3-0 से हार मिली थी। पहला गोल दागने के बाद अर्जेंटीना 1958 विश्व कप से एक मैच भी नहीं हारी है, इस बीच 40 मैच हुए हैं जिसमे उसने 35 जीते हैं और 5 ड्रा खेले हैं। 1958 में वह मैच का पहला गोल दाग कर भी जर्मनी से 3-1 से हार गया था।


अर्जेंटीना ने किया अगले दौर में प्रवेश
इसी कारण अर्जेटीना के अगले दौर में जाने पर संकट था। उसे इस मैच में जीत चाहिए थी और साथ ही दुआ करनी थी कि ग्रुप के दूसरे मैच में क्रोएशिया आइसलैंड को मात दे। इस दिन सब कुछ अर्जेटीना के पक्ष में हुआ। उसने नाइजीरिया को हराया तो वहीं क्रोएशिया ने आइसलैंड को 2-1 से हरा दिया। क्रोएशिया ने तीन मैचों में तीन जीत के साथ नौ अंक लेकर पहले स्थान के साथ ग्रुप दौर का अंत किया। वहीं अर्जेटीना ने तीन मैचों में चार अंक लेकर दूसरे स्थान के साथ अंतिम-16 में प्रवेश किया। नाइजीरिया और आइसलैंड को विश्व कप से बाहर जाना पड़ा है।


मेसी ने दागा इस विश्व कप का पहला गोल
अर्जेटीना ने मैच की सकारात्मक शुरुआत की। वहीं नाइजीरिया भी कम आक्रामक नहीं थी। आखिरकार मेसी ने 14वें मिनट में गोल कर अपनी टीम और प्रशंसकों वो लम्हा दिया जिसका लंबा इंतजार करना पड़ा। मेसी को मैदान के बीच से बेनेगा ने गेंद दी और अर्जेटीना के कप्तान ने बॉक्स के बाहर गेंद पर कब्जा कर अंदर घुसे और दाईं ओर से गेंद को नेट में इस विश्व कप में अपना खाता खोला। मेसी का यह गोल इस विश्व कप का 100वां गोल था।


मेसी की बेहतरीन फ्री किक विफल
28वें मिनट में मेसी ने दाएं छोर से गोंजालेज हिग्युएन के गेंद दी जिसे नाइजीरिया के गोलकीपर फ्रांसिस यूझोहो ने रोक दिया। नाइजीरिया, अर्जेटीना के खिलाड़ियों को खाली छोड़ रही थी। इसी कारण अर्जेटीना मौके बना रही थी। ऐसी ही लगती 32वें मिनट में नाइजीरिया ने की खाली खड़े एंजेल डी मरिया के पास गेंद आई मरिया गेंद लेकर बॉक्स में जा ही रहे थे कि बालोग ने बाहर ही उन्हें गिरा दिया। अर्जेटीना को फ्री किक मिली जिसे मेसी ने लिया। मेसी के बेहतरीन शॉट को हालांकि फ्रांसिस बचा ले गए।


नाइजीरिया ने दागा बराबरी का गोल
पहले हाफ में अर्जेटीना को खुशी मिली थी, लेकिन दूसरे हाफ में वो खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। मेस्करानो ने बालोगन को पेनाल्टी एरिया गिरा दिया और वीएआर की दखलअंदाजी से नाइजीरिया को पेनाल्टी मिली जिसे विक्टर मोसेसे ने 51वें मिनट में गोल में बदल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी। नाइजीरिया खिलाड़ी किसी भी अर्जेटीनी खिलाड़ी को अकेले नहीं छोड़ रहे थे। खासकर मेसी को। मेसी कभी भी दो नाइजीरियाई खिलाड़ियों के बिना दूसरे हाफ में नहीं दिखे और इसी कारण वह अपने पास गेंद को बना नहीं पाए।


रोजो के गोल से अर्जेंटीना अगले दौर में
नाइजीरिया का डिफेंस मजबूत था और उसकी आक्रमण पंक्ति भी मौके बनाने की कोशिश में लगी थी। इसी बीच 71वें मिनट में नदिदि ने नाइजीरिया की स्कोरशीट में दूसरा गोल डालने का मौका गंवा दिया। इस हाफ में अर्जेटीना के पास बढ़त लेने का बेहतरीन मौका 81वें मिनट में आया। रोजो ने गोल के सामने गेंद हिग्युएन को दी जिस पर वो आसान सा मौका गंवा बैठे। लेकिन रोजो ने अगला मौका भुना लिया। 86वें मिनट में गेब्रिएल इवान मार्सडो के बेहतरीन क्रॉस पर रोजो ने एक शॉट में गेंद को नेट में डाल अर्जेटीना को 2-1 से आगे कर दिया। रोजो का यह गोल विजयी साबित हुआ और अर्जेटीना अगले दौर में पहुंच गई।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल