2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA 2018 : उम्मीदों को जिंदा रखने उतरेगा मौजूदा चैम्पियन जर्मनी

जर्मनी का अगला मैच दक्षिण कोरिया के खिलाफ बुधवार को कजान एरीना में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 26 Jun 2018, 4:52 PM IST

fifa

FIFA 2018 : उम्मीदों को जिंदा रखने उतरेगए मौजूदा चैम्पियन जर्मनी

नई दिल्ली। मौजूदा विजेता जर्मनी के लिए इस बार फीफा विश्व कप में आगे बढ़ना मुश्किल नजर आ रहा है। वह ग्रुप स्तर पर तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। जर्मनी का अगला मैच दक्षिण कोरिया के खिलाफ बुधवार को कजान एरीना में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा।

ग्रुप स्तर पर जर्मनी भले ही दूसरे स्थान पर हो, लेकिन उसके लिए नॉकआउट दौर में स्थान हासिल करना उसके आखिरी ग्रुप मैच पर ही नहीं, बल्कि स्वीडन और मेक्सिको के बीच खेले जाने वाले दूसरे ग्रुप मैच पर भी निर्भर करता है।

स्वीडन और जर्मनी की टीमें नॉक आउट दौर के लिए एक ही नांव पर सवार हैं। दोनों के ही तीन-तीन अंक हैं और दोनों ही टीमों ने दो गोल किए हैं और दो गोल खाए हैं। ऐसे में इन दोनों में से अपने ग्रुप मैच में जीतने वाली टीम ही अंतिम-16 दौर में प्रवेश हासिल कर पाएगी।

जर्मनी को अगर अपने विश्व कप खिताब की उम्मीदों को जिंदा रखना है, तो उसे अपने आखिरी ग्रुप मैच में दक्षिण कोरिया के खिलाफ न केवल जीत हासिल करनी होगी, बल्कि अधिक गोल भी करने होगे। इस बीच, उसे दक्षिण कोरिया की टीम से एक भी गोल खाने से बचना होगा।

दक्षिण कोरिया के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच मौजूदा विजेता जर्मनी के लिए मुश्किल नहीं माना जा सकता है, क्योंकि दक्षिण कोरिया की टीम ने एक भी मैच में जीत हासिल नहीं की है और वह पहले ही विश्व कप से बाहर हो चुकी है। इस मैच में उसका लक्ष्य जीत के साथ सम्मानपूर्वक अपने विश्व कप अभियान का समापन करना होगा।

चार बार विश्व चैम्पियन जर्मनी ने मेक्सिको के खिलाफ पहले मैच में मिली हार से दूसरे मैच में अपने खेल में सुधार कर स्वीडन के खिलाफ जीत हासिल की थी।

जर्मनी और स्वीडन दोनों ही नॉक आउट दौर में प्रवेश की राह में खड़ी हैं। अगर दोनों ही टीमें अपने-अपने मैच में एक ही स्कोर के साथ जीत हासिल करती हैं, तो ऐसे में जर्मनी के पास आगे बढ़ने का बेहतरीन मौका होगा। क्योंकि अंत में जर्मनी और स्वीडन के बीच हुए मैच की विजेता टीम को नॉक आउट में जगह मिलेगी।

स्वीडन इस बात से भलिभांति परिचित है। ऐसे में वह किसी भी तरह से अपने मैच में जीतने और जर्मनी से बेहतर परिणाम हासिल करने की कोशिश करेगा। इसलिए, जर्मनी के सामने आखिरी मैच की चुनौती करो या मरो के मुकाबले से कम नहीं है।

टीमें :

जर्मनी

गोलकीपर : मैनुएल नेयूर, केविन ट्रैप, मार्क आंद्रे टेर स्टेगन

डिफेंडर : मार्विन प्लेटनहार्डेट, जोनास हेक्टर, माथियास गिंटेर, मैट्स हमेल्स, निकलास सुले, एंटोनियो रुडिगेर, जेरोम बोआतेंग, जोशुआ किमिच

मिडफील्डर : सामी खेदीरा, जुलियान ड्रेक्सलर, टोनी क्रूस, मेसुट ओजिल, थॉमस मुलर, लियोन गोरेट्ज्का, सेबेस्टियन रूडी, जुलियान ब्रैंडट, इके गुनडोगन

फारवर्ड : टीमो वेर्नेर, मार्को रेउस, मारियो गोमेज

दक्षिण कोरिया

गोलकीपर : किम सेयुंग्यु, किम जिनयेओन, जो ह्योनवू

डिफेंडर : ली यंग, जुंग सेयुंगह्यून, ओह बानसुक, युन यंगसन, पार्क जोहो, किम मुनवू, होंग चुल, किम यंगवोन, जांग ह्यूनसू, गो योहान

मिडफील्डर : जु सेजोंग, ली सेयुंगवू, कू जाचेओल, जुंग वूयंग, की सुंगयेंग, ली जेसुंग, मून सियोनमिन

फारवर्ड : सोन हुंगमिन, किम शिनवुक, ह्वांग हीचान

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल