फुटबॉल

FIFA World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल, वेन्यू, ग्रुप्स और इंडिया टाइमिंग, अब तक के सबसे बड़े वर्ल्ड कप से जुड़ी सभी डिटेल्‍स, यहां पढ़ें

FIFA World Cup 2026 all details: फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 का आगाज 11 जून (भारत में 12 जून) से होने जा रहा है। इससे पहले आप यहां पूरा शेड्यूल, वेन्यू, ग्रुप्स और इंडिया टाइमिंग से लेकर टूर्नामेंट से जुड़ी अहम डिटेल्‍स यहां पढ़ सकते हैं।

8 min read
Jun 11, 2026
FIFA World Cup 2026
फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 की ट्रॉफी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/FIFAWC26Updates)

FIFA World Cup 2026 schedule full details: फुटबॉल के महाकुंभ का आगाज 11 जून से (भारत में 12 जून से) होने जा रहा है। ये एक नए युग की शुरुआत होगी, क्योंकि टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार 48 टीमें हिस्‍सा लेने वाली हैं। इस मेगा इवेंट की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको मिलकर करेंगे। महीने भर चलने वाला इस टूर्नामेंट में 48 देश के 1,248 खिलाड़ी 16 शहरों में कुल 104 मैच खेलेंगे। ऐसे में हम फुटबॉल फैंस को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इससे जुड़ी महत्‍वपूर्ण डिटेल्‍स यहां बताने जा रहे हैं।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 कब से कब तक खेला जाएगा?

टूर्नामेंट ऑफिशियली 11 जून 2026 को (भारतीय दर्शकों के लिए 12 जून) शुरू होगा। अंतिम और फाइनल मुकाबला 19 जुलाई 2026 को (भारतीय दर्शकों के लिए 20 जुलाई) खेला जाएगा

फीफा वर्ल्‍ड कप का पहला मुकाबला कहां खेला जाएगा?

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान इसे न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। फाइनल भी इसी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्‍टेज से लेकर फाइनल तक की तारीखें

चरणतारीख
ग्रुप स्टेज11 जून - 27 जून 2026
राउंड ऑफ 3228 जून - 3 जुलाई 2026
राउंड ऑफ 164 जुलाई - 7 जुलाई 2026
क्वार्टर फाइनल9 जुलाई - 11 जुलाई 2026
सेमीफाइनल14 जुलाई - 15 जुलाई 2026
तीसरे स्थान का प्लेऑफ18 जुलाई 2026
फाइनल19 जुलाई 2026

फीफा वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में क्‍या बदलाव हुआ है?

2026 के लिए सबसे बड़ा बदलाव 32 टीमों से बढ़कर 48 टीमों का शामिल होना है। इन सभी देशों को को चार-चार टीमों के 12 ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम तीन ग्रुप-स्टेज मैच खेलेगी, जिसमें वे अपने ग्रुप की दूसरी टीमों से एक बार भिड़ेगी। हर ग्रुप से टॉप दो टीमें अपने आप नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी। इनके अलावा सभी 12 ग्रुप में से आठ सबसे अच्छी तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें भी आगे बढ़ेंगी।

फीफा विश्व कप 2026 के कौन से ग्रुप में कौन सी टीमें हैं?

ग्रुपटीमें
ग्रुप Aमेक्सिको, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, चेकिया
ग्रुप Bकनाडा, बोस्निया और हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड
ग्रुप Cब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड
ग्रुप Dसंयुक्त राज्य अमेरिका, पराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्किये
ग्रुप Eजर्मनी, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर, कुरासाओ
ग्रुप Fनीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया
ग्रुप Gबेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड
ग्रुप Hस्पेन, उरुग्वे, सऊदी अरब, केप वर्डे
ग्रुप Iफ्रांस, सेनेगल, नॉर्वे, इराक
ग्रुप Jअर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन
ग्रुप Kपुर्तगाल, कोलंबिया, उज्बेकिस्तान, डीआर कांगो
ग्रुप Lइंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा

कुल 32 टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंचेंगी। जबकि पिछले वर्ल्ड कप में नॉकआउट स्टेज राउंड ऑफ 16 से शुरू होता था। इस बार नया राउंड ऑफ 32 शुरू किया गया है। जिसके बाद राउंड 16, क्‍वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल होगा।

फीफा विश्व कप में टीमों की संख्या कब-कब बढ़ी?

वर्षटीमों की संख्याविशेष जानकारी
193013पहला विश्व कप, टीमों को आमंत्रण के आधार पर शामिल किया गया
193416पहली बार टीमों की संख्‍या बढ़ी और क्वालीफिकेशन की शुरुआत हुई
19381516 टीमों की योजना थी, लेकिन ऑस्ट्रिया के विलय (Anschluss) के कारण संख्या घट गई।
19501316 टीमों की योजना थी, लेकिन कुछ टीमों के अंतिम समय में हटने से संख्या कम हुई।
195416फिर से 16 टीमों वाला विश्व कप
198224विश्व कप का दूसरा बड़ा विस्तार
199832विश्व कप का तीसरा बड़ा विस्तार
202648विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा और चौथा विस्तार

इस बार ट्रॉफी जीतने के लिए कितने मैच जीतने होंगे?

अगर 90 मिनट के बाद नॉकआउट मैच बराबर रहता है, तो यह 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में आगे बढ़ेगा। अगर स्कोर बराबर रहता है, तो विनर का फैसला पेनल्टी शूटआउट से होगा। एक्स्ट्रा नॉकआउट राउंड का मतलब है कि अब ट्रॉफी उठाने के लिए आखिरी चैंपियन को सात के बजाय आठ मैच जीतने होंगे।

फीफा ने वर्ल्ड कप के लिए टीमों की संख्‍या क्यों बढ़ाई?

फीफा ने ऐसा ग्लोबल पार्टिसिपेशन को बढ़ाने के लिए किया है। फीफा का कहना है कि बड़े कॉम्पिटिशन से उभरते देशों में फुटबॉल की ग्रोथ तेज होगी। इसके साथ ही एक्स्ट्रा कमर्शियल और ब्रॉडकास्टिंग रेवेन्यू भी बढ़ेगा, जिसे दुनिया भर में फीफा के मेंबर एसोसिएशन में अच्छे से बांटा जा सकेगा।

फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 को तीन देश वर्ल्ड कप होस्ट क्यों कर रहे हैं?

फीफा ने नॉर्थ अमेरिका में फुटबॉल की पहुंच बढ़ाने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स, कनाडा और मेक्सिको को होस्टिंग राइट्स दिए थे। तीन देशों का मॉडल 48 टीमों के टूर्नामेंट की लॉजिस्टिक जरूरतों को पूरा करने में भी मदद करता है, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टेडियम और रिसोर्स कई देशों के बीच शेयर किए जा सकते हैं। यह पहला मेन्स वर्ल्ड कप है, जिसे एक साथ तीन देश होस्ट कर रहे हैं।

कौन सा देश कितने मैच होस्ट कर रहा है?

देशमैचों की संख्या
संयुक्त राज्य अमेरिका (अमेरिका)78
कनाडा13
मेक्सिको13

अमेरिका के किस शहर में कितने मैच होंगे?

शहरस्टेडियममैच
डलासएटी एंड टी स्टेडियम9
न्यूयॉर्क / न्यू जर्सीमेटलाइफ स्टेडियम8
लॉस एंजिलिससोफाई स्टेडियम8
अटलांटामर्सिडीज-बेंज स्टेडियम8
बोस्टनजिलेट स्टेडियम7
ह्यूस्टनएनआरजी स्टेडियम7
मियामीहार्ड रॉक स्टेडियम7
फिलाडेल्फियालिंकन फाइनेंशियल फील्ड6
कैनसस सिटीएरोहेड स्टेडियम6
सिएटललुमेन फील्ड6
सैन फ्रांसिस्को बे एरियालेवीज स्टेडियम6

कनाडा के किस शहर में कितने मैच?

शहरस्टेडियममैच
वैंकूवरबीसी प्लेस7
टोरंटोबीएमओ फील्ड6

मेक्सिको के किस शहर में कितने मैच?

शहरस्टेडियममैच
मेक्सिको सिटीएस्टादियो बनोर्ते5
ग्वाडलाहाराएस्टादियो अक्रोन4
मॉन्टेरीएस्टादियो बीबीवीए4

फैंस को कौन से ग्रुप-स्टेज मैच देखने चाहिए?

इस बड़े फॉर्मेट ने दुनिया की कुछ सबसे बड़ी टीमों और खिलाड़ियों के बीच कई दिलचस्प ग्रुप-स्टेज मुकाबले बनाए हैं।
जिन मैचों का सबसे ज्‍यादा इंतजार किया जाता है, उनमें फ्रांस का एर्लिंग हालैंड की नॉर्वे से मुकाबला, ब्राजील का मोरक्को से मुकाबला, स्पेन का उरुग्वे से मुकाबला, पुर्तगाल का कोलंबिया से मुकाबला और इंग्लैंड का क्रोएशिया से मुकाबला शामिल हैं।

ग्रुप चरण के सबसे बड़े मुकाबले (भारतीय समयानुसार)

मुकाबलाग्रुपतारीख (IST)समय (IST)
ब्राजील बनाम मोरक्कोग्रुप C14 जून 2026सुबह 3:30 बजे
इंग्लैंड बनाम क्रोएशियाग्रुप L18 जून 2026रात 1:30 बजे
नॉर्वे बनाम फ्रांसग्रुप I27 जून 2026रात 12:30 बजे
उरुग्वे बनाम स्पेनग्रुप H27 जून 2026सुबह 5:30 बजे
पुर्तगाल बनाम कोलंबियाग्रुप K28 जून 2026सुबह 5:00 बजे

कौन सी टीमें वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही हैं?

चार देश पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इनमें काबो वर्डे, कुराकाओ, जॉर्डन और उज़्बेकिस्तान शामिल हैं। विस्‍तार के चलते इन टीमों के लिए वर्ल्‍ड कप के दरवाजे खुले हैं।

डिफेंडिंग चैंपियन कौन हैं?

अर्जेंटीना इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगा। लियोनेल मेसी की लीडरशिप में अर्जेंटीना ने कतर में 2022 फीफा वर्ल्ड कप जीता था। जब उसने कॉम्पिटिशन के इतिहास के सबसे रोमांचक फाइनल में से एक में फ़्रांस को हराया था।
एक्स्ट्रा टाइम के बाद मैच 3-3 से बराबर रहा, जिसके बाद अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत हासिल की।

फीफा विश्व कप 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन से हैं?

रैंकखिलाड़ीउम्र (वर्ष)देश
1क्रेग गॉर्डन43स्कॉटलैंड
2क्रिस्टियानो रोनाल्डो41पुर्तगाल
3गुइलेर्मो ओचोआ40मेक्सिको
4लुका मोड्रिच40क्रोएशिया
5एडिन जेको40बोस्निया और हर्जेगोविना

फीफा विश्व कप 2026 के पांच चर्चित टीनएजर खिलाड़ी कौन से हैं?

रैंकखिलाड़ीउम्र (वर्ष)देश
1ह्यूगो सोशुरेक18चेकिया
2लेनार्ट कार्ल18जर्मनी
3इब्राहिम मबाये18सेनेगल
4लामिन यामाल18स्पेन
5गिल्बर्टो मोरा17मेक्सिको

छठा फीफा वर्ल्ड कप में खेलने उतरेंगे ये तीन खिलाड़ी

इस बार सिर्फ तीन खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अपना छठा फीफा वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मेक्सिको के गुइलेर्मो ओचोआ। ये तीनों लेजेंड 2026 में इस खास मुकाम का हासिल करेंगे। इससे पहले ये जर्मनी 2006 से लेकर यूनाइटेड स्टेट्स, कनाडा और मेक्सिको में होने वाले टूर्नामेंट तक हर वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुके हैं।

क्या भारत फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर चुका है?

क्‍या भारत भी फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 खेलेगा? तो इसका जवाब नहीं है। एफसी क्वालीफिकेशन प्रोसेस से आगे न बढ़ पाने के बाद भारत 2026 फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगा। भारत की गैरमौजूदगी के बावजूद इस टूर्नामेंट में भारतीय फैंस के बीच काफ़ी दिलचस्पी दिखने की उम्मीद है, जिसमें दूसरे देशों को रिप्रेज़ेंट करने वाले भारतीय मूल के कई खिलाड़ी भी शामिल हैं।

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 फैंस कहां देख सकते हैं?

भारत में फुटबॉल फैंस ZEE5 पर टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। जी एंटरटेनमेंट के फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स मिलने के बाद Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्‍ट किया जाएगा।

ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन से स्‍टार देंगे अपनी परफॉर्मेंस?

11 जून को मेक्सिको सिटी में शकीरा और बर्ना बॉय मेक्सिको के साउथ अफ्रीका से मैच से पहले टूर्नामेंट का ऑफिशियल गाना 'दाई दाई' परफॉर्म करेंगे। 12 जून को टोरंटो की सेरेमनी में कनाडा के बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मैच से पहले एलानिस मोरिसेट और माइकल बुब्ले शामिल होंगे। उसी दिन बाद में लॉस एंजिल्स में, यूनाइटेड स्टेट्स के ओपनिंग सेलिब्रेशन में कैटी पेरी, ब्‍लैकपिंक स्टार लिसा, नाइजीरियाई एफ्रोबीट्स आर्टिस्ट रेमा, ब्राज़ीलियन सिंगर अनिता और रैपर फ्यूचर के शामिल होने की उम्मीद है।

फीफा विश्व कप 2026 के सबसे लंबे खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीदेशलंबाई
1फ्लोरियन वीगेलेऑस्ट्रिया2.05 मीटर (6 फीट 9 इंच)
2डैन बर्नइंग्लैंड2.01 मीटर (6 फीट 7 इंच)
3स्ट्येपान राडेलजिकबोस्निया और हर्जेगोविना2.01 मीटर (6 फीट 7 इंच)
4अल्वारो मोंटेरोकोलंबिया2.01 मीटर (6 फीट 7 इंच)
5सासा कालाज्जिकऑस्ट्रिया2.00 मीटर (6 फीट 7 इंच)

फीफा विश्व कप 2026 के सबसे छोटे खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीदेशलंबाई
1सीजर यानिसपनामा1.60 मीटर (5 फीट 3 इंच)
2मार्सेलो फ्लोरेसकनाडा1.64 मीटर (5 फीट 5 इंच)
3जेरेमी एंटोनिसेकुरासाओ1.64 मीटर (5 फीट 5 इंच)
4नेस्टोरी इरानकुंडाऑस्ट्रेलिया1.65 मीटर (5 फीट 5 इंच)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

मैच नंबरतारीखदिनसमय (IST)मुकाबला (Fixtures)मैदान / शहर (Venues)
112 जूनशुक्रवाररात 12:30 बजेमैक्सिको बनाम साउथ अफ्रीकामैक्सिको सिटी
212 जूनशुक्रवारसुबह 07:30 बजेसाउथ कोरिया बनाम चेकियाजापोपान
313 जूनशनिवाररात 12:30 बजेकनाडा बनाम बोस्निया और हर्जेगोविनाटोरंटो
413 जूनशनिवारसुबह 06:30 बजेयूएसए बनाम पराग्वेलॉस एंजिल्स
514 जूनरविवाररात 12:30 बजेकतर बनाम स्विट्जरलैंडसांता क्लारा
614 जूनरविवारसुबह 03:30 बजेब्राजील बनाम मोरक्कोन्यू जर्सी
714 जूनरविवारसुबह 06:30 बजेहैती बनाम स्कॉटलैंडफॉक्सबोरो
814 जूनरविवारसुबह 09:30 बजेऑस्ट्रेलिया बनाम तुर्कीवैंकूवर
914 जूनरविवाररात 10:30 बजेजर्मनी बनाम कुराकाओह्यूस्टन
1015 जूनसोमवाररात 01:30 बजेनीदरलैंड बनाम जापानआर्लिंगटन
1115 जूनसोमवारसुबह 04:30 बजेआइवरी कोस्ट बनाम इक्वाडोरफिलाडेल्फिया
1215 जूनसोमवारसुबह 07:30 बजेस्वीडन बनाम ट्यूनीशियागुआडालाजारा
1315 जूनसोमवाररात 09:30 बजेस्पेन बनाम केप वर्डेअटलांटा
1416 जूनमंगलवाररात 12:30 बजेबेल्जियम बनाम मिस्र (Egypt)सिएटल
1516 जूनमंगलवारसुबह 03:30 बजेसऊदी अरब बनाम उरुग्वेमियामी
1616 जूनमंगलवारसुबह 06:30 बजेईरान बनाम न्यूजीलैंडलॉस एंजिल्स
1717 जूनबुधवाररात 12:30 बजेफ्रांस बनाम सेनेगलन्यू जर्सी
1817 जूनबुधवारसुबह 03:30 बजेइराक बनाम नॉर्वेफॉक्सबोरो
1917 जूनबुधवारसुबह 06:30 बजेअर्जेंटीना बनाम अल्जीरियाकंसास सिटी
2017 जूनबुधवारसुबह 09:30 बजेऑस्ट्रिया बनाम जॉर्डनसांता क्लारा
2117 जूनबुधवाररात 10:30 बजेपुर्तगाल बनाम डीआर कांगोह्यूस्टन
2218 जूनगुरुवाररात 01:30 बजेइंग्लैंड बनाम क्रोएशियाआर्लिंगटन
2318 जूनगुरुवारसुबह 04:30 बजेघाना बनाम पनामाटोरंटो
2418 जूनगुरुवारसुबह 07:30 बजेउज्बेकिस्तान बनाम कोलंबियामैक्सिको सिटी
2518 जूनगुरुवाररात 09:30 बजेचेकिया बनाम साउथ अफ्रीकाअटलांटा
2619 जूनशुक्रवाररात 12:30 बजेस्विट्जरलैंड बनाम बोस्निया और हर्जेगोविनालॉस एंजिल्स
2719 जूनशुक्रवारसुबह 03:30 बजेकनाडा बनाम कतरवैंकूवर
2819 जूनशुक्रवारसुबह 06:30 बजेमैक्सिको बनाम साउथ कोरियाजापोपान
2920 जूनशनिवाररात 12:30 बजेयूएसए बनाम ऑस्ट्रेलियासिएटल
3020 जूनशनिवारसुबह 03:30 बजेस्कॉटलैंड बनाम मोरक्कोफॉक्सबोरो
3120 जूनशनिवारसुबह 06:00 बजेब्राजील बनाम हैतीफिलाडेल्फिया
3220 जूनशनिवारसुबह 08:30 बजेतुर्की बनाम पराग्वेसांता क्लारा
3320 जूनशनिवाररात 10:30 बजेनीदरलैंड बनाम स्वीडनह्यूस्टन
3421 जूनरविवाररात 01:30 बजेजर्मनी बनाम आइवरी कोस्टटोरंटो
3521 जूनरविवारसुबह 05:30 बजेइक्वाडोर बनाम कुराकाओकंसास सिटी
3621 जूनरविवारसुबह 09:30 बजेट्यूनीशिया बनाम जापानगुआडालाजारा
3721 जूनरविवाररात 09:30 बजेस्पेन बनाम सऊदी अरबअटलांटा
3822 जूनसोमवाररात 12:30 बजेबेल्जियम बनाम ईरानलॉस एंजिल्स
3922 जूनसोमवारसुबह 03:30 बजेउरुग्वे बनाम केप वर्डेमियामी
4022 जूनसोमवारसुबह 06:30 बजेन्यूजीलैंड बनाम मिस्र (Egypt)वैंकूवर
4122 जूनसोमवाररात 10:30 बजेअर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रियाआर्लिंगटन
4223 जूनमंगलवाररात 02:30 बजेफ्रांस बनाम इराकफिलाडेल्फिया
4323 जूनमंगलवारसुबह 05:30 बजेनॉर्वे बनाम सेनेगलटोरंटो
4423 जूनमंगलवारसुबह 08:30 बजेजॉर्डन बनाम अल्जीरियासांता क्लारा
4523 जूनमंगलवाररात 10:30 बजेपुर्तगाल बनाम उज्बेकिस्तानह्यूस्टन
4624 जूनबुधवाररात 01:30 बजेइंग्लैंड बनाम घानाफॉक्सबोरो
4724 जूनबुधवारसुबह 04:30 बजेपनामा बनाम क्रोएशियाफॉक्सबोरो
4824 जूनबुधवारसुबह 07:30 बजेकोलंबिया बनाम डीआर कांगोजापोपान
4925 जूनगुरुवाररात 12:30 बजेस्विट्जरलैंड बनाम कनाडावैंकूवर
5025 जूनगुरुवाररात 12:30 बजेबोस्निया और हर्जेगोविना बनाम कतरसिएटल
5125 जूनगुरुवारसुबह 03:30 बजेमोरक्को बनाम हैतीअटलांटा
5225 जूनगुरुवारसुबह 03:30 बजेस्कॉटलैंड बनाम ब्राजीलमियामी
5325 जूनगुरुवारसुबह 06:30 बजेसाउथ अफ्रीका बनाम साउथ कोरियागुआडालाजारा
5425 जूनगुरुवारसुबह 06:30 बजेचेकिया बनाम मैक्सिकोमैक्सिको सिटी
5526 जूनशुक्रवाररात 01:30 बजेकुराकाओ बनाम आइवरी कोस्टफिलाडेल्फिया
5626 जूनशुक्रवाररात 01:30 बजेइक्वाडोर बनाम जर्मनीन्यू जर्सी
5726 जूनशुक्रवारसुबह 04:30 बजेट्यूनीशिया बनाम नीदरलैंडकंसास सिटी
5826 जूनशुक्रवारसुबह 04:30 बजेजापान बनाम स्वीडनआर्लिंगटन
5926 जूनशुक्रवारसुबह 07:30 बजेतुर्की बनाम यूएसएलॉस एंजिल्स
6026 जूनशुक्रवारसुबह 07:30 बजेपराग्वे बनाम ऑस्ट्रेलियासांता क्लारा
6127 जूनशनिवाररात 12:30 बजेनॉर्वे बनाम फ्रांसफॉक्सबोरो
6227 जूनशनिवाररात 12:30 बजेसेनेगल बनाम इराकटोरंटो
6327 जूनशनिवारसुबह 05:30 बजेकेप वर्डे बनाम सऊदी अरबह्यूस्टन
6427 जूनशनिवारसुबह 05:30 बजेउरुग्वे बनाम स्पेनजापोपान
6527 जूनशनिवारसुबह 08:30 बजेन्यूजीलैंड बनाम बेल्जियमवैंकूवर
6627 जूनशनिवारसुबह 08:30 बजेमिस्र (Egypt) बनाम ईरानसिएटल
6728 जूनरविवारसुबह 02:30 बजेपनामा बनाम इंग्लैंडन्यू जर्सी
6828 जूनरविवारसुबह 02:30 बजेक्रोएशिया बनाम घानाफिलाडेल्फिया
6928 जूनरविवारसुबह 05:00 बजेकोलंबिया बनाम पुर्तगालमियामी
7028 जूनरविवारसुबह 05:00 बजेडीआर कांगो बनाम उज्बेकिस्तानअटलांटा
7128 जूनरविवारसुबह 07:30 बजेअल्जीरिया बनाम ऑस्ट्रियाकंसास सिटी
7228 जूनरविवारसुबह 07:30 बजेजॉर्डन बनाम अर्जेंटीनाआर्लिंगटन

नॉकआउट राउंड का शेड्यूल (Round of 32)

मैच नंबरतारीखदिनसमय (IST)मुकाबला (Fixtures)मैदान / शहर (Venues)
7329 जूनसोमवाररात 12:30 बजेग्रुप A उपविजेता बनाम ग्रुप B उपविजेतालॉस एंजिल्स
7429 जूनसोमवाररात 10:30 बजेग्रुप C विजेता बनाम ग्रुप F उपविजेताह्यूस्टन
7530 जूनमंगलवाररात 02:00 बजेग्रुप E विजेता बनाम बेस्ट थर्ड-प्लेस टीमफॉक्सबोरो
7630 जूनमंगलवारसुबह 06:30 बजेग्रुप F विजेता बनाम ग्रुप C उपविजेतागुआडालाजारा
7730 जूनमंगलवाररात 10:30 बजेग्रुप E उपविजेता बनाम ग्रुप I उपविजेताआर्लिंगटन
781 जुलाईबुधवाररात 02:30 बजेग्रुप I विजेता बनाम बेस्ट थर्ड-प्लेस टीमन्यू जर्सी
791 जुलाईबुधवारसुबह 06:30 बजेग्रुप A विजेता बनाम बेस्ट Third-प्लेस टीममैक्सिको सिटी
801 जुलाईबुधवाररात 09:30 बजेग्रुप L विजेता बनाम बेस्ट Third-प्लेस टीमअटलांटा
812 जुलाईगुरुवाररात 01:30 बजेग्रुप G विजेता बनाम बेस्ट Third-प्लेस टीमसिएटल
822 जुलाईगुरुवाररात 01:30 बजेग्रुप D विजेता बनाम बेस्ट Third-प्लेस टीमसांता क्लारा
832 जुलाईगुरुवारसुबह 05:30 बजेग्रुप H विजेता बनाम ग्रुप J उपविजेतालॉस एंजिल्स
843 जुलाईशुक्रवाररात 12:30 बजेग्रुप K उपविजेता बनाम ग्रुप L उपविजेताटोरंटो
853 जुलाईशुक्रवारसुबह 04:30 बजेग्रुप B विजेता बनाम बेस्ट Third-प्लेस टीमवैंकूवर
863 जुलाईशुक्रवारसुबह 08:30 बजेग्रुप D उपविजेता बनाम ग्रुप G उपविजेताआर्लिंगटन
873 जुलाईशुक्रवाररात 11:30 बजेग्रुप J विजेता बनाम ग्रुप H उपविजेतामियामी
884 जुलाईशनिवारसुबह 03:30 बजेग्रुप K विजेता बनाम बेस्ट Third-प्लेस टीमकंसास सिटी

राउंड ऑफ 16 (Round of 16)

मैच नंबरतारीखदिनसमय (IST)मुकाबला (Fixtures)मैदान / शहर (Venues)
894 जुलाईशनिवारसुबह 07:00 बजेमैच 73 का विजेता बनाम मैच 75 का विजेताह्यूस्टन
904 जुलाईशनिवाररात 10:30 बजेमैच 74 का विजेता बनाम मैच 77 का विजेताफिलाडेल्फिया
915 जुलाईरविवाररात 02:30 बजेमैच 76 का विजेता बनाम मैच 78 का विजेतान्यू जर्सी
926 जुलाईसोमवाररात 01:30 बजेमैच 79 का विजेता बनाम मैच 80 का विजेतामैक्सिको सिटी
936 जुलाईसोमवारसुबह 05:30 बजेमैच 83 का विजेता बनाम मैच 84 का विजेताआर्लिंगटन
947 जुलाईमंगलवाररात 01:30 बजेमैच 81 का विजेता बनाम मैच 82 का विजेतासिएटल
957 जुलाईमंगलवाररात 09:30 बजेमैच 86 का विजेता बनाम मैच 88 का विजेताअटलांटा
968 जुलाईबुधवाररात 01:30 बजेमैच 85 का विजेता बनाम मैच 87 का विजेतावैंकूवर

क्वार्टर-फाइनल (Quarterfinals)

मैच नंबरतारीखदिनसमय (IST)मुकाबला (Fixtures)मैदान / शहर (Venues)
9710 जुलाईशुक्रवाररात 01:30 बजेमैच 89 का विजेता बनाम मैच 90 का विजेताफॉक्सबोरो
9811 जुलाईशनिवाररात 12:30 बजेमैच 93 का विजेता बनाम मैच 94 का विजेतालॉस एंजिल्स
9912 जुलाईरविवाररात 02:30 बजेमैच 91 का विजेता बनाम मैच 92 का विजेतामियामी
10012 जुलाईरविवारसुबह 06:30 बजेमैच 95 का विजेता बनाम मैच 96 का विजेताकंसास सिटी

सेमी-फाइनल (Semifinals)

मैच नंबरतारीखदिनसमय (IST)मुकाबला (Fixtures)मैदान / शहर (Venues)
10115 जुलाईबुधवाररात 12:30 बजेक्वार्टर-फाइनल 97 का विजेता बनाम 98 का विजेताआर्लिंगटन
10216 जुलाईगुरुवाररात 12:30 बजेक्वार्टर-फाइनल 99 का विजेता बनाम 100 का विजेताअटलांटा

तीसरे स्थान का मैच (Third Place)

मैच नंबरतारीखदिनसमय (IST)मुकाबला (Fixtures)मैदान / शहर (Venues)
10319 जुलाईरविवाररात 02:30 बजेसेमी-फाइनल 101 का हारने वाला बनाम 102 का हारने वालामियामी

फाइनल (Final)

मैच नंबरतारीखदिनसमय (IST)मुकाबला (Fixtures)मैदान / शहर (Venues)
10420 जुलाईसोमवाररात 12:30 बजेसेमी-फाइनल 101 का विजेता बनाम 102 का विजेतान्यू जर्सी
Published on:
11 Jun 2026 12:12 pm