13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup से ठीक पहले Cristiano Ronaldo की पुर्तगाल टीम के कैंप के पास आया 6.1 का भूकंप, मची अफरा-तफरी

Portugal Football Team suffers Earthquake: फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) की तैयारियों में जुटी पुर्तगाल फुटबॉल टीम के फ्लोरिडा कैंप के पास 6.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया है। जानिए क्या सुरक्षित हैं खिलाड़ी और कैसा है वहां का माहौल।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 09, 2026

Portugal Football Team suffers Earthquake, FIFA World Cup 2026, Portugal Football Camp Florida, Earthquake in Florida 2026

पुर्तगाल फुटबॉल टीम के फ्लोरिडा कैंप में (Photo - FIFA)

Portugal Football Team suffers Earthquake: फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के शुरू होने से ठीक पहले पुर्तगाल की फुटबॉल टीम के कैंप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक आई एक प्राकृतिक आपदा ने सबको चौंका दिया। अमेरिका के फ्लोरिडा में चल रहे पुर्तगाल के ट्रेनिंग कैंप के पास सोमवार दोपहर को 6.1 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। मार्का की रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र पश्चिमी क्यूबा के समुद्र में था, लेकिन इसके तेज झटके पूरे साउथ फ्लोरिडा और ऑरलैंडो तक महसूस किए गए।

पुर्तगाल के खिलाड़ी और कैंप पूरी तरह सुरक्षित

राहत की बात यह है कि अधिकारियों ने साफ किया है कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। पाम बीच गार्डन्स के नॉर्थ काउंटी डिस्ट्रिक्ट पार्क में बने पुर्तगाल के बेस कैंप पर इसका कोई बुरा असर नहीं पड़ा है। टीम का कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है और खिलाड़ियों को किसी दूसरी जगह शिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ी है।

पुर्तगाल की टीम को टेक्सास के ह्यूस्टन में बने एनआरजी स्टेडियम (NRG Stadium, Houston) में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के खिलाफ अपने ग्रुप-के (Group K) का पहला मैच खेलना है। पिछले र्ल्ड कप में मोरक्को के हाथों क्वार्टर फाइनल में बाहर होने के बाद, इस बार पुर्तगाल से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

फ्लोरिडा और क्यूबा में मची अफरा-तफरी

भूकंप इतना जोरदार था कि मियामी-डेड काउंटी की सरकारी इमारतों और दफ्तरों को एहतियात के तौर पर तुरंत खाली करा लिया गया। कुछ मेट्रो ट्रेनों को भी सुरक्षा जांच के लिए थोड़ी देर के लिए रोका गया। फोर्ट लॉडरडेल की रहने वाली मारिया मोन्कायो ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि उनकी कुर्सी हिल रही है, लेकिन जब टेबल पर रखा सामान भी हिलने लगा, तब उन्हें समझ आया कि यह भूकंप है। वहीं क्यूबा के होटल मैनेजर फ्लाविया पुपो ने बताया कि इमारतें हिलने से मेहमानों और स्टाफ के बीच कुछ देर के लिए डर का माहौल बन गया था।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया बेहद दुर्लभ घटना

यूएसजीएस (USGS) के भूकंप वैज्ञानिक विलियम बर्नहार्ट ने कहा कि गल्फ क्षेत्र में ऐसा भूकंप आना बेहद दुर्लभ है। आधुनिक इतिहास में इस इलाके में 5 या उससे ज्यादा तीव्रता के सिर्फ 5-6 भूकंप ही दर्ज किए गए हैं। हालांकि, उन्होंने भरोसा दिया है कि फ्लोरिडा में अब आगे कोई बड़ा झटका (Aftershock) महसूस होने की उम्मीद नहीं है, इसलिए पुर्तगाल की टीम बिना किसी रुकावट के अपनी वर्ल्ड कप तैयारियां जारी रख सकती है।