5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup 2026: फीफा से हुआ भारी ब्लंडर, फैंस को गलती से बेच दिये लाखों रुपये के मुफ्त टिकट, अब प्रशंसकों से वापस मांग रहा पैसे

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के टिकट बुकिंग के दौरान एक बड़ी गड़बड़ी हो गई है। चेकआउट प्रक्रिया में गड़बड़ी के कारण करीब 60 दर्शकों को टिकट मुफ्त में मिल गया है। अब फीफा उन सभी से पैसे वसूलने की मांग कर रहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 05, 2026

FIFA 2026

फीफा विश्व कप टिकटिंग में तकनीकी खामी, फैंस ने बिना भुगतान के खरीद लिए टिकट (Photo - FIFA)

FIFA World Cup 2026: फीफा को फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टिकट बिक्री के दौरान एक तकनीकी गड़बड़ी की वजह से असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है। फुटबॉल फैंस ने बिना भुगतान किए विश्व कप के टिकट खरीद लिए। इससे फीफा को नुकसान हुआ। फुटबॉल की वैश्विक संस्था ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बिना भुगतान के खरीदे गए टिकटों को रद्द कर दिया है और फैंस से कीमत अदा करने की अपील की है।

60 फैंस से मांगे टिकट के पैसे

फीफा के मुताबिक, "लगभग 60 प्रशंसकों को 3 जून को एक आधिकारिक संदेश भेजा गया, जिसमें बताया गया कि चेकआउट प्रक्रिया के दौरान हुई भुगतान संबंधी समस्या के कारण उन्हें टिकट बिना किसी भुगतान शुल्क के आवंटित हो गए थे। यह एक तकनीकी त्रुटि थी और टिकटों की वास्तविक कीमत सिस्टम में सही ढंग से प्रदर्शित नहीं हो सकी। प्रशंसकों द्वारा खरीदे गए टिकट सुरक्षित रखे जाएंगे और उन्हें सही राशि का भुगतान करने के लिए आमंत्रित किया गया है।"

चेकआउट के समय गलत कीमत दिखाई

मामले से जुड़ा एक कथित ई-मेल भी सामने आया है, जिसे टिकट टॉक नेटवर्क ने ऑनलाइन साझा किया। ई-मेल के अनुसार, फीफा ने टिकटों की कीमत में आई गड़बड़ी की पहचान कर उसे ठीक कर दिया है। संगठन ने बताया कि 21 मई 2026 को फीफा की आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर हुई इस समस्या के कारण कुछ टिकट चेकआउट के समय गलत कीमत पर दिखाई दिए और उसी आधार पर लेनदेन भी पूरा हो गया।

गलत मूल्य वाले टिकट रद्द

ई-मेल में प्रभावित ग्राहकों को सूचित किया गया कि सामान्य बिक्री नियमों के तहत सभी ऐसे टिकट ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं जिनमें गलत मूल्य वाले टिकट शामिल थे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि संबंधित ऑर्डर के लिए यदि कोई भुगतान हुआ है तो उसका पूरा रिफंड दिया जाएगा। ई-मेल में कहा गया कि टिकट सात दिनों तक उनके फीफा टिकटिंग खाते में आरक्षित रहेंगे। यदि इस अवधि के भीतर खरीदारी पूरी नहीं की जाती है तो आरक्षित टिकट हटा दिए जाएंगे।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब फीफा वर्ल्ड कप 2026 के टिकटों की ऊंची कीमतों को लेकर पहले से ही बहस चल रही है। अप्रैल में फीफा की रीसेल वेबसाइट पर विश्व कप फाइनल के चार टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध थे, जिनकी कीमत लगभग 23 लाख अमेरिकी डॉलर प्रति टिकट तक पहुंच गई थी। 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए सूचीबद्ध इन सीटों की कीमत ने दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों को हैरान कर दिया था।