फुटबॉल

FIFA Golden Boot Race 2026: एम्बापे और मेसी के बीच फंसा गोल्डन बूट, जानें कौन है इस बार रेस में सबसे आगे

FIFA World Cup Golden Boot Race 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले शुरू होने वाले हैं। पहला सेमीफाइनल स्पेन और फ्रांस के बीच होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच अटलांटा के मर्सिडीज बेंज स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले के साथ ही गोल्डन बूट की रेस भी बेहद रोमांचक हो गई है।
2 min read
Jul 14, 2026
FIFA World Cup 2026, Golden Boot Race
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की रेस लिस्ट Photo Source: X@/fifa

FIFA World Cup Golden Boot Race 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट में अब सिर्फ चार टीमें (स्पेन, फ्रांस, अर्जेंटीना और इंग्लैंड) बची हैं। जहां एक तरफ सभी टीमें फाइनल का टिकट कटाने के लिए जान लगाएंगी, वहीं दूसरी तरफ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलने वाले गोल्डन बूट अवार्ड की रेस भी बेहद दिलचस्प हो गई है।

बराबर होकर भी एम्बापे आगे

इस बार गोल्डन बूट की सबसे बड़ी टक्कर फ्रांस के किलियन एम्बापे और अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी के बीच देखने को मिल रही है। दोनों ही खिलाड़ी इस समय 8-8 गोल करके टॉप पर बने हुए हैं। हालांकि, अभी की स्थिति में किलियन एम्बापे थोड़े आगे चल रहे हैं क्योंकि उनके नाम 3 असिस्ट (गोल करने में मदद) हैं, जबकि मेसी ने 2 असिस्ट किए हैं।

इंग्लैंड से है दो दावेदार

इन दोनों के अलावा नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड 7 गोल के साथ तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। ऐसे में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन और युवा स्टार जूड बेलिंघम के पास भी मौका है। ये दोनों खिलाड़ी 6-6 गोल के साथ रेस में बने हुए हैं और सेमीफाइनल मैच में शानदार खेल दिखाकर बाजी पलट सकते हैं।

गोल्डन बूट की रेस में कौन कहां है:

खिलाड़ी का नाम (देश)कुल गोलअसिस्ट (Assist)टीम की स्थिति
किलियन एम्बापे (फ्रांस)83सेमीफाइनल में (रेस में बरकरार)
लियोनल मेसी (अर्जेंटीना)82सेमीफाइनल में (रेस में बरकरार)
एर्लिंग हालैंड (नॉर्वे)70टूर्नामेंट से बाहर
हैरी केन (इंग्लैंड)61सेमीफाइनल में (रेस में बरकरार)
जूड बेलिंघम (इंग्लैंड)61सेमीफाइनल में (रेस में बरकरार)

इस समय किलियन एम्बापे और लियोनल मेसी दोनों 8-8 गोल के साथ बराबरी पर हैं, लेकिन 3 असिस्ट होने की वजह से एम्बापे इस रेस में पहले पायदान पर बने हुए हैं।

फाइनल के रेस

टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में स्पेन और फ्रांस का सामना होगा। यह मैच लगभग 20 साल बाद वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच होने वाली भिड़ंत है। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच अटलांटा के मर्सिडीज बेंज स्टेडियम में खेला जाना है। अब देखना यह होगा कि कौन-सी टीमें फाइनल में पहुंचती हैं और कौन सा स्टार खिलाड़ी गोल्डन बूट अपने नाम करता है।

Updated on:
14 Jul 2026 02:53 pm
Published on:
14 Jul 2026 02:46 pm