फुटबॉल

खिताबी मुकाबले से बाहर होने के बावजूद Kylian Mbappe जीत सकते हैं Golden Boot, रेस में सबसे आगे Lionel Messi

Golden Boot Standing: फ्रांस का फीफा वर्ल्डकप 2026 जीतने का सपना टूट चुका है लेकिन कीलियन एम्बापे अभी भी गोल्डन बूट का खिताब जीत सकते हैं।
2 min read
Jul 18, 2026
Kylian Mbappe vs Lionel Messi, Golden Boot Race 2026, Football World Cup Semi Final, Mbappe Goals World Cup
फ्रांस के किलियन एम्बापे और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (Photo - IANS)

FIFA World Cup 2026 Golden Boot Race: फीफा वर्ल्डकप 2026 के सेमीफाइनल में हार झेलने वाली यूरोप की दो दिग्गज टीमें फ्रांस और इंग्लैंड अब तीसरे स्थान के लिए आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मियामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों के पास तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीतने का मौका तो होगा ही साथ ही टूर्नामेंट का समापन सम्मानजनक तरीके से करने का भी मौका होगा। भले ही फाइनल की रेस से इंग्लैंड और फ्रांस की टीमें बाहर हो चुकी हैं लेकिन उनके कई स्टार खिलाड़ियों के पास गोल्डन बूट जीतने का मौका होगा।

मेसी आगे लेकिन रेस जारी

गोल्डन बूट की रेस में भले ही अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी 8 गोल और 4 असिस्ट करके सबसे आगे हैं लेकिन फ्रांस के किलियन एम्बापे, उस्मान डेम्बेले और इंग्लैंड के जूड बेलिंघम और हैरी केन के पास भी गोल्डन बूट जीतने का मौका है। फीफा वर्ल्डकप में अभी 2 मैच बाकी है। इन दो मुकाबलों में अर्जेंटीना, फ्रांस, इंग्लैंड और स्पेन की टीमें हिस्सा लेंगी। यही वजह है कि इन टीमों के खिलाड़ियों के पास बूट जीतने का मौका होगा।

इंग्लैंड कभी नहीं जीत पाई है कांस्य पदक

तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड और फ्रांस की टीमें आमने सामने होंगी। इतिहास पर नजर डालें तो फ्रांस चौथी बार वर्ल्डकप में तीसरे स्थान के मुकाबले में खेल रहा है। उसने 1958 में पश्चिम जर्मनी और 1986 में बेल्जियम को हराकर कांस्य पदक जीता था, जबकि 1982 में पोलैंड से हार गया था। दूसरी ओर इंग्लैंड तीसरी बार कांस्य पदक के लिए खेलेगा। इससे पहले उसे 1990 में इटली और 2018 में बेल्जियम के खिलाफ हार मिली थी।

फीफा विश्व कप 2026 में गोल्डन बूट की रेस

रैंकखिलाड़ीदेशगोलअसिस्ट
1लियोनल मेसीअर्जेंटीना84
2किलियन एम्बापेफ्रांस83
3एर्लिंग हालांडनॉर्वे70
4जूड बेलिंघमइंग्लैंड61
5हैरी केनइंग्लैंड61
6उस्मान डेम्बेलेफ्रांस52
7मिकेल ओयार्ज़ाबलस्पेन51
8इस्माइला सारसेनेगल41
9जूलियन क्विनोनेसमेक्सिको41
10विनीसियस जूनियरब्राज़ील41

दोनों टीमों के बीच अब तक 32 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें वर्ल्डकप के तीन मैच भी शामिल हैं। इंग्लैंड ने 17 और फ्रांस ने 10 मैच जीते हैं। 5 मैच ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड और फ्रांस के बीच मुकाबला रविवार सुबह भारतीय समयानुसार 2:30 बजे खेला जाएगा। इस मैच में अगर एम्बापे 1 गोल भी कर देते हैं और फाइनल में मेसी गोल नहीं कर पाते हैं तो एम्बापे गोल्डन बूट जीत जाएंगे।