फुटबॉल

FIFA World Cup 2026 के नॉकआउट्स की 32 टीमें कन्फर्म, सिर्फ 3 टीमें पहले दौर में जीत पाईं तीनों मुकाबले

Round of 32 Teams for FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्डकप 2026 के पहले दौर के मुकाबले खत्म हो चुके हैं और हर ग्रुप से टॉप 2 पर रहने वाली टीमों को अगले दौर का टिकट मिल गया है, साथ ही उन बेस्ट 8 टीमों को भी नॉकआउट्स में जगह मिली है, जो तीसरे स्थान पर रहीं।
2 min read
Jun 28, 2026
lionel messi
लियोनल मेसी (फोटो- FIFA)

World Cup 2026 Round of 32: रविवार को फीफा वर्ल्डकप 2026 में खेले गए छह मुकाबलों के साथ ही पहले राउंड की समाप्ति हो गई और 32 टीमों के नॉकआउट स्टेज की टिकट कन्फर्म हो गई है। पहले दौर में सिर्फ 3 टीमें ही अपने अपने तीनों मैच जीत पाईं, जिसमें मेक्सिको, फ्रांस और अर्जेंटीना की टीम शामिल हैं। फीफा वर्ल्डकप के आखिरी दो मुकाबलों में अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया, तो वहीं अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया ने 3-3 से ड्रॉ खेला। ऑस्ट्रिया ग्रुप K में अर्जेंटीना के बाद दूसरे स्थान पर रही, जबकि अल्जीरिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। जॉर्डन चौथे स्थान पर रहा और क्वालीफाई नहीं कर पाया।

पुर्तगाल नहीं कर पाया एक भी गोल

इससे पहले पुर्तगाल की टीम कोलंबिया के खिलाफ कोई गोल नहीं कर पाई, जिससे मुकाबला ड्रॉ रहा। पुर्तगाल ग्रुप स्टेज में सिर्फ एक जीत हासिल करने के बावजूद अगले दौर में पहुंचने में सफल रहा। कोलंबिया ने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और दो मैच जीतकर पहले स्थान पर रहते हुए अगले दौर में पहुंची।

इसके अलावा ग्रुप L से इंग्लैंड और क्रोएशिया ने पहले और दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वालिफाई किया। ग्रुप J से मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका पहले और दूसरे स्थान पर रहे। वहीं ग्रुप B में स्विट्जरलैंड और कनाडा पहले और दूसरे स्थान पर रहे। ग्रुप C से ब्राजील और मोरक्को पहले और दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ग्रुप D में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।

ग्रुप E में जर्मनी और कोटे डी आइवर पहले और दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ग्रुप F में नीदरलैंड और जापान पहले और दूसरे स्थान पर हैं। ग्रुप G में बेल्जियम और मिस्र ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं ग्रुप H में स्पेन और केप वर्डे पहले और दूसरे स्थान पर रहे। केप वर्डे एक भी मुकाबला नहीं जीत पाया, लेकिन तीन अंकों के साथ दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहा।

ग्रुप I में फ्रांस ने तीनों मुकाबले जीते, जबकि नॉर्वे दो मैच जीतकर दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा 12 ग्रुपों से तीसरे स्थान पर रहने वाली शीर्ष 8 टीमें भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रहीं।

तीसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट्स में जानें वाली टीमें

अपने अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 टीमों का चयन नॉकआउट्स स्टेज के लिए चुना गया है। गोल अंतर को आधार बनाते हुए ग्रुप स्टेज में तीसरे स्थान पर रहने वाली बेस्ट टीमों का सेलेक्शन हुआ है। इसमें सेनेगल का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा, जहां उनका गोल अंतर +2 रहा।

  • स्विडन (ग्रुप F) — 4 अंक (0 गोल अंतर)
  • इक्वाडोर (ग्रुप E) — 4 अंक (0 गोल अंतर)
  • घाना (ग्रुप L) — 4 अंक (0 गोल अंतर)
  • बोस्निया और हर्जेगोविना (ग्रुप B) — 4 अंक (-1 गोल अंतर)
  • पैराग्वे (ग्रुप D) — 4 अंक (-2 गोल अंतर)
  • सेनेगल (ग्रुप I) — 3 अंक (+2 गोल अंतर)
  • ईरान (ग्रुप G) — 3 अंक (0 गोल अंतर)

FIFA World Cup 2026 से एलिमिनेट होने वाली टीमें

  • हैती
  • तुर्किये
  • ट्यूनीशिया
  • जॉर्डन
  • पनामा
  • कतर
  • चेक गणराज्य
  • कुरासाओ
  • इराक
  • उरुग्वे
  • सऊदी अरब
  • न्यूजीलैंड
  • स्कॉटलैंड
  • उज्बेकिस्तान