फुटबॉल

Lionel Messi: मेसी के करियर के 5 ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें शायद ही कोई तोड़ पाए! फुटबॉल के अलावा और कहां से होती है मोटी कमाई?

FIFA World Cup Lionel Messi: Messi के करियर के 5 ऐसे रिकॉर्ड हैं जिन्हें शायद ही कभी कोई तोड़ पाए। जानिए, फुटबॉल के अलावा उनकी और कहां से मोटी कमाई होती है?
2 min read
Jul 08, 2026
fifa world cup 2026 lionel messi 5 records that may never be broken know about business
लियोनल मेसी (फोटो- FIFA)

FIFA World Cup 2026 Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में मंगलवार को अटलांटा (Atlanta) में ऐसा मुकाबला देखने को मिला, जिसने फुटबॉल प्रेमियों को आखिर तक बांधे रखा। मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ दो गोल से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

हालांकि मैच के समय एक समय ऐसा लग रहा था कि अर्जेंटीना का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा, लेकिन अंतिम 13 मिनट में टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए मैच का पूरा पासा पलट दिया। इस जीत के बाद कप्तान लियोनेल मेसी (Lionel Messi)सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रेंड करने लगे और एक बार फिर उनके करियर की उपलब्धियों पर चर्चा तेज हो गई।

पेनल्टी मिस करने के बावजूद नहीं टूटा अर्जेंटीना का हौसला

अर्जेंटीना (Argentina) की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। मुकाबले के 15वें मिनट में मिस्र (Egypt) के यासर इब्राहिम (Yasser Ibrahim) ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 21वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली, हालांकि कप्तान लियोनेल मेसी इस सुनहरे मौके को गोल में नहीं बदल सके। फीफा वर्ल्ड कप के बीच आपको बताते हैं मेसी के करियर के 5 ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल हो सकता है।

  1. ला लीगा में सबसे ज्यादा हैट्रिक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लियोनेल मेसी के नाम ला लीगा (La Liga) में 36 हैट्रिक दर्ज हैं। इतने लंबे समय तक लगातार इस स्तर का प्रदर्शन करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है। यही कारण है कि यह रिकॉर्ड आज भी सबसे खास माना जाता है।

  1. ला लीगा के सर्वाधिक गोल

मेसी ने स्पेनिश लीग ला लीगा में 474 गोल किए हैं। वह इस प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं और उनका यह रिकॉर्ड अब भी बरकरार है।

  1. सबसे ज्यादा असिस्ट

गोल करने के साथ-साथ गोल बनवाने में भी मेसी का कोई मुकाबला नहीं रहा। उन्होंने ला लीगा में 192 असिस्ट दर्ज किए हैं, जो इस लीग का सर्वाधिक आंकड़ा है।

  1. बार्सिलोना के लिए सबसे ज्यादा गोल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेसी ने अपने करियर का बड़ा हिस्सा बार्सिलोना के साथ बिताया और क्लब के लिए 709 गोल किए। किसी एक क्लब के लिए इतने गोल करना अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जाती है।

  1. सबसे कम उम्र में चौथा बैलॉन डी'ऑर

मेसी ने सिर्फ 25 साल, 6 महीने और 15 दिन की उम्र में अपना चौथा बैलॉन डी'ऑर जीता था। इतनी कम उम्र में यह मुकाम हासिल करना आज भी विश्व फुटबॉल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है।

सिर्फ फुटबॉल ही नहीं, बिजनेस से भी होती है करोड़ों की कमाई

लियोनेल मेसी की कमाई का बड़ा हिस्सा फुटबॉल से आता है, लेकिन वह एक सफल कारोबारी भी हैं। खेल के बाहर उन्होंने कई क्षेत्रों में निवेश किया है, जिससे उन्हें हर साल अच्छी आय होती है।

होटल बिजनेस में भी मजबूत मौजूदगी

मेसी ने साल 2017 में MIM Hotels की शुरुआत की। यह होटल चेन यूरोप के कई पर्यटन स्थलों पर मौजूद है और इसका संचालन Majestic Hotel Group करता है।

फैशन ब्रांड भी चलाते हैं मेसी

साल 2019 में मेसी ने The Messi Store नाम से अपना आधिकारिक फैशन ब्रांड लॉन्च किया। इस ब्रांड के तहत स्पोर्ट्स वियर, कैजुअल कपड़े और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स बेचे जाते हैं। इनके उत्पाद ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं।

Updated on:
08 Jul 2026 09:18 am
Published on:
08 Jul 2026 09:18 am