फुटबॉल

FIFA Matches Venue: New Jersey में वर्ल्‍ड कप का पहला बड़ा मुकाबला, जहां जॉर्ज वॉशिंगटन ने अंग्रेजों को दी थी मात

FIFA World Cup 2026 Venue: फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 का आगाज 11 जून से (भारत में 12 जून) होगा। आइये इससे पहले आपको बताते हैं कि तीन देशों की मेजबानी में खेले जाने वाले इस मेगा इवेंट के दौरान किस देश में कितने मुकाबले खेले जाएंगे?

2 min read
Jun 11, 2026
FIFA World Cup 2026 Venue
न्‍यू जर्सी का स्‍टेडियम। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/footynews129)

FIFA World Cup 2026 Venue: दुनिया के सबसे लोकप्रिय गेम फुटबॉल के महाकुंभ का आगाज 11 जून (भारत में 12 जून) से होने जा रहा है। लेकिन, इसका पहला बड़ा मुकाबला 14 जून को न्‍यू जर्सी की ऐतिहासिक भूमि पर ब्राजील और मोरक्को के बीच खेला जाएगा। जहां जॉर्ज वॉशिंगटन ने अंग्रेजों मात दी थी। फीफा वर्ल्‍ड कप के इतिहास में यह पहली बार है, जब एक साथ तीन देश इस मेगा इवेंट की मेजबानी करने जा रहे हैं। इनमें अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको शामिल हैं। इस बार कुल 104 मैचों का आयोजन किया जाएगा। फीफा ने अकेले अमेरिका को सबसे ज्‍यादा 78 मैचों की मेजबानी सौंपी है। आइये आपको बताते हैं कि कनाडा और मैक्सिको कितने मैच होस्‍ट करेंगे।

न्‍यू जर्सी का इतिहास

बता दें कि न्यू जर्सी उन 13 अमेरिकन इलाकों में से एक रहा है, जहां कभी अंग्रेजों का राज हुआ करता था। लेकिन, यहां के लोग आजादी चाहते थे, जिसके चलते 1775 में अमेरिकन क्रांति हुई। 1776 में जॉर्ज वॉशिंगटन डेलावेयर नदी पार करके ट्रेंटन न्यू जर्सी पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रिटिश सेना को मात दी। इसके बाद 1787 में न्यू जर्सी अमेरिका का तीसरा राज्य बना।

तीन देश फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 कर रहे होस्‍ट

फीफा ने नॉर्थ अमेरिका में फुटबॉल की पहुंच बढ़ाने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स, कनाडा और मेक्सिको को होस्टिंग राइट्स दिए थे। तीन देशों का मॉडल 48 टीमों के टूर्नामेंट की लॉजिस्टिक जरूरतों को पूरा करने में भी मदद करता है, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टेडियम और रिसोर्स कई देशों के बीच शेयर किए जा सकते हैं।

कौन से देश में कितने मैच?

देशमैचों की संख्या
संयुक्त राज्य अमेरिका (अमेरिका)78
कनाडा13
मेक्सिको13

अमेरिका के किस शहर में कितने मैच होंगे?

शहरस्टेडियममैच
डलासएटी एंड टी स्टेडियम9
न्यूयॉर्क / न्यू जर्सीमेटलाइफ स्टेडियम8
लॉस एंजिलिससोफाई स्टेडियम8
अटलांटामर्सिडीज-बेंज स्टेडियम8
बोस्टनजिलेट स्टेडियम7
ह्यूस्टनएनआरजी स्टेडियम7
मियामीहार्ड रॉक स्टेडियम7
फिलाडेल्फियालिंकन फाइनेंशियल फील्ड6
कैनसस सिटीएरोहेड स्टेडियम6
सिएटललुमेन फील्ड6
सैन फ्रांसिस्को बे एरियालेवीज स्टेडियम6

कनाडा के किस शहर में कितने मैच?

शहरस्टेडियममैच
वैंकूवरबीसी प्लेस7
टोरंटोबीएमओ फील्ड6

मेक्सिको के किस शहर में कितने मैच?

शहरस्टेडियममैच
मेक्सिको सिटीएस्टादियो बनोर्ते5
ग्वाडलाहाराएस्टादियो अक्रोन4
मॉन्टेरीएस्टादियो बीबीवीए4

ग्रुप चरण के सबसे बड़े मुकाबले (भारतीय समयानुसार)

मुकाबलाग्रुपतारीख (IST)समय (IST)
ब्राजील बनाम मोरक्कोग्रुप C14 जून 2026सुबह 3:30 बजे
इंग्लैंड बनाम क्रोएशियाग्रुप L18 जून 2026रात 1:30 बजे
नॉर्वे बनाम फ्रांसग्रुप I27 जून 2026रात 12:30 बजे
उरुग्वे बनाम स्पेनग्रुप H27 जून 2026सुबह 5:30 बजे
पुर्तगाल बनाम कोलंबियाग्रुप K28 जून 2026सुबह 5:00 बजे
Published on:
11 Jun 2026 04:37 pm