11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup 2026: 13 टीमों से शुरू हुआ था फीफा वर्ल्ड कप, इस बार खेलेंगे 48 मुल्क, 44 साल में दोगुनी हुई देशों की संख्‍या

FIFA World Cup History: फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। पहले संस्करण में महज 13 टीमों ने हिस्सा लिया था। जो अब बढ़कर 48 हो गई हैं। पिछले 44 साल में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या दोगुनी हुई है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 11, 2026

FIFA World Cup History

फीफा वर्ल्ड कप 2022 की चैंपियन टीम अर्जेंटीना (Photo Credit- ANI)

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। इस बार यह मेगा टूर्नामेंट अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको होस्ट कर रहे हैं। टूर्नामेंट में इस बार सबसे बड़ा बदलाव टीमों की संख्या में किया गया है। 32 टीमों की जगह अब 48 देश भाग ले रहे हैं। इस विस्तार के कारण कई देशों को लंबे समय बाद विश्व कप में वापसी का मौका मिला है, तो वहीं कुछ देश पहली बार इस मेगा टूर्नामेंट का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

1930 में मात्र 13 टीमों ने हिस्सा लिया

फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। पहले संस्करण में महज 13 टीमों ने हिस्सा लिया था। उस समय उरुग्वे की मेजबानी में हुए टूर्नामेंट में फीफा के केवल 16 सदस्य देश थे। सभी को आमंत्रित किया गया था, लेकिन जापान और सियाम (वर्तमान थाइलैंड) ने लंबी यात्रा के कारण हिस्सा नहीं लिया। मिस्र जहाज छूट जाने की वजह से नहीं पहुंच सका। अंत में सिर्फ 13 टीमें ही मैदान पर उतरीं।

1934 से 1978 तक: 16 टीमें

1934 से 1978 तक विश्व कप 16 टीमों के साथ खेला जाता रहा। चार ग्रुप बनाए जाते थे और हर ग्रुप की विजेता टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचती थी। इस दौरान 1930 से 1974 तक विश्व कप ट्रॉफी ग्रीक देवी ‘नाइकी’ से प्रेरित थी। हालांकि बीच में वर्ल्ड वार 2 के 1938 के बाद चलते 12 साल तक फीफा नहीं खेला गया। 1950 में फीफा वर्ल्ड कप की 13 टीमों के साथ वापसी हुई।

1982 में 24 टीमों ने हिस्सा लिया

1982 में फीफा ने आठ नई टीमों को शामिल करके कुल संख्या 24 कर दी। स्पेन में आयोजित इस विश्व कप में दो चरणों वाला ग्रुप स्टेज रखा गया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। इस संस्करण में अफ्रीकी और एशियाई टीमों को पहले की तुलना में ज्यादा प्रतिनिधित्व मिला।

1998 से 2022 तक: 32 टीमें

1998 में टीमों की संख्या बढ़ाकर 32 कर दी गई, जो 2022 के कतर विश्व कप तक बरकरार रही। 32 टीमों को आठ ग्रुप में बांटा जाता था। इस प्रारूप ने ‘राउंड ऑफ 16’ को और रोमांचक बना दिया, जहां से नॉकआउट मुकाबले शुरू होते थे। लगभग 24 साल तक यह फॉर्मेट फीफा विश्व कप का मानक बना रहा।

फीफा वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में क्‍या बदलाव हुआ है?

2026 के लिए सबसे बड़ा बदलाव 32 टीमों से बढ़कर 48 टीमों का शामिल होना है। इन सभी देशों को को चार-चार टीमों के 12 ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम तीन ग्रुप-स्टेज मैच खेलेगी, जिसमें वे अपने ग्रुप की दूसरी टीमों से एक बार भिड़ेगी। हर ग्रुप से टॉप दो टीमें अपने आप नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी। इनके अलावा सभी 12 ग्रुप में से आठ सबसे अच्छी तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें भी आगे बढ़ेंगी।

कुल 32 टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंचेंगी। जबकि पिछले वर्ल्ड कप में नॉकआउट स्टेज राउंड ऑफ 16 से शुरू होता था। इस बार नया राउंड ऑफ 32 शुरू किया गया है। जिसके बाद राउंड 16, क्‍वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल होगा।

फीफा विश्व कप में टीमों की संख्या का विस्‍तार

वर्षटीमों की संख्याविशेष जानकारी
193013पहला विश्व कप, टीमों को आमंत्रण के आधार पर शामिल किया गया
193416पहली बार टीमों की संख्‍या बढ़ी और क्वालीफिकेशन की शुरुआत हुई
19381516 टीमों की योजना थी, लेकिन ऑस्ट्रिया के विलय (Anschluss) के कारण संख्या घट गई।
19501316 टीमों की योजना थी, लेकिन कुछ टीमों के अंतिम समय में हटने से संख्या कम हुई।
195416फिर से 16 टीमों वाला विश्व कप
198224विश्व कप का दूसरा बड़ा विस्तार
199832विश्व कप का तीसरा बड़ा विस्तार
202648विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा और चौथा विस्तार

फीफा ने वर्ल्ड कप के लिए टीमों की संख्‍या क्यों बढ़ाई?

फीफा ने ऐसा ग्लोबल पार्टिसिपेशन को बढ़ाने के लिए किया है। फीफा का कहना है कि बड़े कॉम्पिटिशन से उभरते देशों में फुटबॉल की ग्रोथ तेज होगी। इसके साथ ही एक्स्ट्रा कमर्शियल और ब्रॉडकास्टिंग रेवेन्यू भी बढ़ेगा, जिसे दुनिया भर में फीफा के मेंबर एसोसिएशन में अच्छे से बांटा जा सकेगा।

इराक और स्कॉटलैंड की दशकों के बाद वापसी

48 टीमों के स्लॉट से कई देशों को फायदा हुआ है, जो एक लंबे अंतराल के बाद इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं। इराक 40 साल बाद इस टूर्नामेंट में लौट रहा है। स्कॉटलैंड 28 साल बाद अपना पहला वर्ल्ड कप खेलेगा।

फीफा विश्व कप 2026 के कौन से ग्रुप में कौन सी टीमें हैं?

ग्रुपटीमें
ग्रुप Aमेक्सिको, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, चेकिया
ग्रुप Bकनाडा, बोस्निया और हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड
ग्रुप Cब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड
ग्रुप Dसंयुक्त राज्य अमेरिका, पराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्किये
ग्रुप Eजर्मनी, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर, कुरासाओ
ग्रुप Fनीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया
ग्रुप Gबेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड
ग्रुप Hस्पेन, उरुग्वे, सऊदी अरब, केप वर्डे
ग्रुप Iफ्रांस, सेनेगल, नॉर्वे, इराक
ग्रुप Jअर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन
ग्रुप Kपुर्तगाल, कोलंबिया, उज्बेकिस्तान, डीआर कांगो
ग्रुप Lइंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा

कौन-कौन सी टीमें वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही हैं?

चार देश पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इनमें काबो वर्डे, कुराकाओ, जॉर्डन और उज़्बेकिस्तान शामिल हैं। विस्‍तार के चलते इन टीमों के लिए वर्ल्‍ड कप के दरवाजे खुले हैं।

कब, कहां देखें मैच

भारत में आप फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुक़ाबले मैच ज़ी के नए चैनल्स Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD पर टेलीकास्ट होंगे। साथ ही Zee5 ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग