फुटबॉल

FIFA World Cup 2026: इराक के एयमन हुसैन ने अपनी ही टीम के खिलाफ किया गोल, नोर्वे ने जीत के साथ फ्रांस को छोड़ा पीछे

Iraq vs Norway: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एल मुकाबले में नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। इमान हुसैन ने अपनी ही टीम के खिलाफ गोल हार के अंतर को बढ़ा दिया।

2 min read
Jun 17, 2026
Erling Haaland has scored his first-ever World Cup goa
गोल के बाद जश्न मनाते हुए अरलिंग हालैंड (फोटो- FIFA)

FIFA World Cup 2026 Norway vs Iraq: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एल के मुकाबले में इराक के खिलाफ नॉर्वे ने शानदार जीत हासिल कर अंक तालिका में पहले स्थान पर अपनी जगह बना ली। इससे पहले फ्रांस ने सेनेगल के खिलाफ जीत हासिल की थी और उसने पहला स्थान हासिल किया था, लेकिन इराक के खिलाफ नॉर्वे की 4-1 से जीत ने टीम को पहले स्थान पर पहुंचा दिया है।

हुसैन ने बढ़ाया हार का अंतर

इस मुकाबले में इराक के इमान हुसैन ने अपनी टीम के लिए तो गोल किया ही, साथ ही नॉर्वे के लिए भी गोल कर दिया। इंजरी टाइम में हुसैन के गोल की बदौलत इराक की हार का अंतर बढ़ गया, हालांकि इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। क्योंकि आखिरी पल तक भी इराक हार को बदलने में नाकामयाब थी। जब हुसैन ने आत्मघाती गोल किया, तब मैच 90+6 मिनट में चल रहा था और गोल के बाद ही मैच खत्म हो गया। उस गोल से पहले नोर्वे 3-1 से आगे थी।

इस मुकाबले में नॉर्वे ने 6 बार लक्ष्य पर निशाना साधा, जबकि इराक की टीम सिर्फ एक बार ऐसा कर पाई। इसके अलावा 63% गेंद पर पजेशन नॉर्वे के खिलाड़ियों का रहा। नॉर्वे को 5 कॉर्नर मिले, तो वहीं इराक को 2 कॉर्नर मिले। पूरे मुकाबले में नॉर्वे ने एकतरफा खेल दिखाया और इराक को आसानी से हरा दिया।

नंबर बन बनी नोर्वे की टीम

आपको बता दें कि इराक की टीम रैंकिंग में 60वें स्थान पर है, तो वहीं नॉर्वे 27वें नंबर की टीम है। नॉर्वे अंक तालिका में पहले स्थान पर है, तो फ्रांस दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों ने पहले मुकाबले में जीत हासिल कर 3-3 अंक हासिल कर लिए हैं। वहीं सेनेगल तीसरे स्थान पर है, जबकि इराक चौथे स्थान पर है। सेनेगल का गोल अंतर -2 है, तो वहीं इराक का गोल अंतर -3 है, जिसकी वजह से वह सबसे आखिरी स्थान पर पहुंच गई है।

मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन हॉलैंड ने पहले हाफ में दो गोल कर नॉर्वे को बढ़त दिला दी। हालांकि इसी हाफ में इमान हुसैन ने इराक के लिए पहला गोल किया। पहले हाफ तक नॉर्वे 2-1 से आगे थी और ऐसा लग रहा था कि दूसरे हाफ में भी कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

लेकिन दूसरे हाफ में इराक की टीम गेम में काफी पिछड़ती नजर आई। इसके बाद 68वें मिनट में नॉर्वे के लिए लियो ओस्तिगार्ड ने गोल किया। वहीं मैच के आखिरी पलों में इमान हुसैन ने ही अपनी टीम के खिलाफ आत्मघाती गोल कर दिया, जिससे नॉर्वे को 4-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका रही।

Updated on:
17 Jun 2026 07:36 am
Published on:
17 Jun 2026 07:22 am