फुटबॉल

ISL-4: प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी चेन्नयन एफसी

आईएसएल में बेंगलुरु एफसी और पुणे सिटी एफसी के बाद चेन्नयन एफसी ने भी प्लेऑफ में जगह बना ली है। जबकि गोवा ने भी अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।   
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2018, 7:58 AM IST
isl

नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग के चौथे सीजन में लीग स्तर के मैचों का अब अंतिम दोड़ जारी है। सभी फ्रेंचाइजियों की कोशिश ज्यादा से ज्यादा अंक बटोरते हुए प्वाइंट टेबल में बेहतर स्थिति हासिल करने की है। इसी बीच बुधवार को चेन्नयन एसफी ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली। पूर्व चैम्पियन चेन्नयन एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग के चौथे सीजन में बुधवार को एटीके की हार के साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी।

गोवा एफसी ने एटीके को दी मात-
इंडियन सुपर लीग में बुधवार को गोवा एफसी और पूर्व चैंपियन एटीके के बीच मुकाबला खेला गया था। फातोर्दा में खेले गए इस मुकाबले में एफसी गोवा के हाथों दो बार की चैम्पियन एटीके को मात मिली। इस हार के साथ ही साल 2015 के चैम्पियन बनने वाली चेन्नयन एफसी का सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो गया। मैच में मिली जीत के बाद गोवा ने भी आगे जाने की अपनी सम्भावनाएं बढ़ा ली हैं।

तीन टीमें पहुंच चुकी है प्लेऑफ में -
अब तक तीन टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। सबसे पहले बेंगलुरू एफसी ने यह बाधा पार की थी। बेंगलुरू के 17 मैचों से 37 अंक हैं। उसे गुरुवार को अपने घर में केरला ब्लास्टर्स का सामना करना है। केरल की टीम अगर यह मैच जीत जाती है तो वह दौड़ में बनी रह सकती है। इसके बाद एफसी पुणे सिटी ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। पुणे के 17 मैचों से 29 अंक हैं। अब चेन्नयन एफसी का रास्ता साफ हो चुका है। इसके भी 17 मैचों से 29 अंक हैं।

गोवा को एक और जीत की जरुरत -
गोवा को अभी एक और मैच खेलना है और अगर उसने उसमें जीत हासिल कर ली तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। लेकिन हार की स्थिति में जमशेदपुर एफसी का दावा मजबूत होगा। ऐसे में पिछले मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाली गोवा एफसी की कोशिश अंतिम मैच में जीत दर्ज करने की होगी।

Published on: