6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISL : एटीके को हरा प्लेऑफ में जगह बनाने उतरेगी गोवा

हीरो इंडियन सुपर लीग में प्लेऑफ में जगह बनाने की आस लिए एफसी गोवा टीम बुधवार को अपने घर में दो बार के चैम्पियन एटीके से भिड़गी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 27 Feb 2018, 6:26 PM IST

Goa FC have to win against ATK to qualify for playoffs in ISL

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाने की आस लिए एफसी गोवा टीम बुधवार को अपने घर में दो बार के चैम्पियन एटीके से भिड़गी। जवाहरलाल ने नेहरू स्टेडियम में होने वाला यह मैच एटीके के लिए सम्मान बचाने की लड़ाई से अधिक कुछ नहीं लेकिन गोवा की आगे जाने की सारी उम्मीदें इस मैच से हासिल तीन अंकों पर टिकी है और इस कारण उसे जीत से कम कुछ और मंजूर नहीं होगा।

जीती तो चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी गोवा
गोवा की टीम अगर एटीके को हरा देती है तो वह 10 टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी और उसके पहली बार इस लीग में खेल रही जमशेदपुर एफसी से एक अंक अधिक हो जाएगा। आईएसएल की बेहतरीन टीमों में से गोवा को इस मैच में जीत की उम्मीद है क्योंकि एटीके के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा है और उसे बीते सात मैचों में से एक में भी जीत नहीं मिली है। उसका सिर्फ एक मैच ड्रॉ रहा है। अपना श्रेष्ठ देने के बाद भी एटीके को आठवां स्थान प्राप्त होगा। इसके लिए हालांकि उसे अपने अंतिम दो मैच जीतने होंगे। एटीके को इस मैच में कुछ हारना नहीं है और ऐसे में सहायक कोच बास्तब रॉय मानते हैं कि उनकी टीम अपना श्रेष्ठ खेल दिखाएगी।

अंतिम-4 की दौड़ में शामिल है गोवा
बास्तब ने कहा, "हम पर किसी प्रकार का कोई मनोवैज्ञानिक दबाव नहीं है। हालात हमारे पक्ष में नहीं हैं लेकिन हम इसके बावजूद हम श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। दर्शकों को इस मैच में मजा आएगा।" बास्तब ने हालांकि इस बात पर चर्चा से इंकार कर दिया कि इस सीजन में उनकी टीम के साथ क्या गलत हुआ। उन्होंने कहा, "इस बात पर चर्चा के लिए यह सही समय नहीं है। इसके बारे में हम सीजन के बाद बात करेंगे। हम पूरे मैच में अच्छा खेले हैं लेकिन अंतिम 15-20 मिनटों में हमारे साथ कुछ खराब हुआ है। गोवा एक अच्छी टीम है और अंतिम-4 की दौड़ में शामिल है। ऐसे में हम अपना श्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे।" एफसी गोवा ने अपने अंतिम मैच में एफसी पुणे सिटी को 4-0 से हराया था। फेरान कोरोमिनास ने दो गोल किए थे जबकि मैनएल लेंजारोते और हुगो बाउमोस ने एक-एक गोल किया था।

कोच सर्गियो लोबेरा ने कहा
एफसी गोवा के कोच सर्गियो लोबेरा ने कहा, "अगर हम बीते मैच की तरह खेलने में सफल रहे तो हम जीत जाएंगे लेकिन हमें अगले मैच में अच्छा खेलना होगा। हमें जीत के अलावा कुछ और चीजों पर ध्यान देना होगा और उनमें से सबसे अहम यह है कि हमें गोल खाने से बचना होगा। हम बस किसी भी तरह जीतना नहीं चाहते।" लोबेरा ने कहा, "कल का मैच हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हमने यहां तक पहुंचने के लिए लड़ाई की है और हम आगे के लिए टिकट पा सकते हैं। यह हमारे हाथ में है। आशा है कि कल का मैच खत्म होने के बाद हमारे प्रशंसक इस बात की खुशी मना रहे होंगे कि हम सेमीफाइनल खेलने की तैयारी कर रहे हैं।" लोबेरा ने अपनी टीम के लिए कहा कि बुधवार को होने वाले मैच के लिहाज से अब तक हासिल की गई सभी उपलब्धियां बेमानी हैं। बकौल लोबेरा, "कल एक नया अध्याय लिखा जाएगा।"